5 मिनट 32 सेकंड का वो रोमांटिक सॉन्ग, जिसका रेड लाइट पर आया था ख्याल, 15 मिनट में हुआ था तैयार

1f074e1c49d85786bd5c27fde4400aa717787541636531403 original


90 के दशक में बॉलीवुड के ऐसी बेहतरीन फिल्में रही हैं, जिनके गाने आज भी हिट हैं और अगर कहीं बज जाते हैं तो दिल के जख्म ताजा हो जाते हैं. 90s के दिनों में एक ऐसी ही फिल्म रही, जिसके करीब सारे गाने हिट रहे हैं और आज भी इस फिल्म के गाने हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों में से एक हैं. दरअसल, इस मूवी का टाइटल ‘आशिकी’ है. इसके हर गाने आज भी हिट हैं और इस एक सॉन्ग 15 मिनट में बनकर तैयार हुआ था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म ‘आशिकी’ को भला कोई कैसे भुला सकता है. ये 1990 में आई थी और इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स की जोड़ी पहली बार दिखी थी. पहली फिल्म में आते ही उन्होंने कमाल कर दिया था. फिल्म को तो लोगों ने पसंद किया ही था साथ गाने तो सारे ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे. इसी में से एक हिट गाना ‘नजर के सामने जिगर के पास’ था, जो महज 15 मिनट में बनकर तैयार हुआ था.

यह भी पढ़ें: पहले पार्ट मुकाबले आधा भी नहीं कमा पाएगी ‘पति पत्नी और वो दो’, जानें पहले दिन कितनी होगी कमाई

रेड लाइट पर आया था ‘नजर के सामने…’ का ख्याल

फिल्म ‘आशिकी’ के गाने ‘नजर के सामने…’ को लेकर समीर अंजान ने एक इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने ‘द चिल आरपॉड’ के पॉडकास्ट में उन्होंने शिरकत की थी और इस दौरान काफी किस्से कहानियां शेयर की थी, जिसकी एक शॉर्ट वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. इसमें वह ‘आशिकी’ के गाने से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए नजर आते हैं. वह बताते हैं, ‘नजर के सामने जिगर के पास… 15 मिनट में तैयार हुआ था.’

15 मिनट में कैसे तैयार हुआ था सॉन्ग?

समीर अंजान आगे बताते हैं, ’15 मिनट में तैयार किए इस गाने की वजह से मुझे मेरा पहला फिल्मफेयर मिला. मराठा मंदिर से नवीन जी के घर से निकले, वर्ली तक आते-आते मैंने वो लाइन कही कि भाईजान एक लाइन याद आ रही है. नजर के सामने जिगर के पास कोई रहता है. उन्होंने कुछ गाना शुरू किया और कहा कि यार अच्छा है चलो करते हैं. फिर करते-करते वर्ली सिग्नल क्रॉस करते-करते गाना खत्म.’

यह भी पढ़ें: शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की ‘करुप्पू’ की ओपनिंग? कॉलीवुड की साल की टॉप 3 ओपनर में हो पाएगी शामिल?

36 साल बाद भी हिट है ‘नजर के सामने…’  

गौरतलब है कि ‘आशिकी’ का हिट सॉन्ग ‘नजर के सामने जिगर के पास’ को साल 1990 में रिलीज किया गया था. ये सॉन्ग सदबहार गानों में से एक है. वहीं, आशिकों की भी पहली पसंद. इस गाने को रिलीज हुए 36 साल का वक्त हो चुका है और इसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. वहीं, राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की इसमें दिखी केमिस्ट्री आज भी लोग खूब पसंद करते हैं. 

1990 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से थी ‘आशिकी’

इतना ही नहीं, फिल्म ‘आशिकी’ साल 1990 में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित रही थी. ये साल 1990 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक रही थी. सैकनिल्क के अनुसार, राहुल रॉय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 5 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने ओवरसीज में 50 लाख का बिजनेस किया था और इंडिया नेट कलेक्शन 3.25 करोड़ था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *