करोड़ों का नुकसान और मेकर्स से भयंकर दुश्मनी, ‘Don 3’ से पहले इन फिल्मों में भी हो चुका है ऐसा ही गंदा बवाल

591670867 18552574375049390 5564151017472596361 n


रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता ने ऐन मौके पर फिल्म को छड़ दिया, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया. फरहान अख्तर ने Fwice में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और रितेश सिद्धवानी ने बताया कि सारी तैयारी हो चुकी थी और करीब 45 करोड़ भी खर्च हो चुके थे. ऐसे में रणवीर सिंह ने फिल्म को छोड़ दिया, जिसकी वजह से भारी नुकसान हो सकता है. इस पर FWICE ने शख्त रुख अपनाते हुए उके खिलाफ नॉन कॉपरेटिव डायरेक्टरी इश्यू कर दी. 

लेकिन रणवीर सिंह कोई पहले अभिनेता नहीं हैं, जिन्होंने ऐन वक्त में फिल्म छोड़ी है और उस पर इतना बवाल मचा है. इससे पहले भी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स रहे हैं, जो फिल्म को साइन करने के बाद छोड़ चुके हैं. यहां तक साइनिंग अमाउंट तक लेने के बाद फिर लौटा दिया है. चलिए बताते हैं उन सितारों के बारे में, जो पहले ऐसा बवाल खड़ा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार

591670867 18552574375049390 5564151017472596361 n

कार्तिक आर्यन

साल 2021 में कार्तिक आर्यन ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग कर रहे थे. इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी भी थे. फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा था. मामला तब चर्चा में आया जब धर्मा की ओर से ऐलान किया गया कि कलाकारों पर फिर से विचार किया जाएगा. उस समय कार्तिक और करण के बीच अनबन की बातें सामने आईं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि क्रिएटिव डिस्प्यूट और अन प्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से विवाद खड़ा हुआ. 

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन फिल्म ‘शुद्धि’ करने वाले थे, जिसका निर्माण करण जौहर द्वारा 2014 में किया जा रहा था. लेकिन साल की शुरुआत में ही एक्टर ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था. रिपोर्ट्स में शुरुआती वजह एक्टर का हेल्थ इश्यू बताया जा रहा था. लेकिन बाद में रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंसेस आ गए थे. साथ प्रॉफिट शेयरिंग की डिमांड का मामला भी सामने आया था.

यह भी पढ़ें: ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ से ‘धूम 2’ तक, ये हैं ऐश्वर्या राय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ करने वाली थीं. लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री इससे किनारा कर लिया था. रिपोर्ट्स में बताया गया कि वो निक जोनस के साथ अपनी शादी और सगाई पर फोकस चाहती थीं. फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने ऑफिशियली उनकी एग्जिट की खबर कंफर्म की थी और फिर उनके बदले कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया था. इस बीच चर्चा जोरों पर रही थी कि सलमान खान, प्रियंका के फिल्म को छोड़ने की वजह से नाराज हो गए थे और दोनों के बीच अनबन हो गई है. हालांकि, बाद में दोनों ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया था.  

सलमान खान

इसके साथ ही सलमान खान फिल्म ‘इंशाल्लाह’ को करने वाले थे. ये संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे एक बड़े विवाद के बाद रोक दिया गया था. प्रोडक्शन डिजाइनर रूपिन सुचक ने न्यूज18 शोशा के साथ विवाद को कंफर्म किया था और बताया था कि सलमान खान कथित तौर पर सेट छोड़कर चले गए थे.

यह भी पढ़ें: 4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन

परेश रावल

परेश रावल इन दिनों फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर ने फिल्म को ऐन मौके पर छोड़ दिया, जबकि इसके प्रोमो के लिए वो शूटिंग भी कर चुके थे. लेकिन उन्होंने अचानक से इस फिल्म को छोड़ दिया. इसकी उन्होंने किसी को जानकारी भी नहीं दी थी. फिल्म छोड़ने को लेकर काफी बवाल हुआ था. लेकिन जैसे तैसे बात बनी थी तो एक बार फिर से उन्होंने फिल्म छोड़ दी. अब चर्चा है कि उन्होंने 15 प्रतिशत ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *