Stock Market Live Today: आज 26 मई, दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. आज बाजार लाल निशान के साथ खुला है. बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक BSE Sensex करीब 175.49 अंक (-0.23%) टूटकर 76,313.47 के स्तर पर आ गया. वहीं निफ़्टी 50 भी 42 अंकों की गिरावट के साथ 23,989.20 के लेवल खुला है.
एशियाई बाजारों में मजबूती-
मंगलवार को एशियाई-प्रशांत बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिसके पीछे अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में सफलता की उम्मीदें और निवेशकों का सकारात्मक रुख बड़ी वजह रहा. इस तेजी के बीच दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती ट्रेडिंग में 8,094.90 के नए रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा, जबकि वहां का स्मॉल-कैप सूचकांक कोस्डैक 2.12% की बढ़त बनाने में कामयाब रहा.
हालांकि, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.18% और टॉपिक्स 0.36% नीचे खिसक गया. वहीं दूसरी ओर, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो शुक्रवार के बंद भाव 25,606.03 के मुकाबले मामूली कम है.
कौन हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील गेनर्स रहे. इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईटीसी लूजर्स रहे.
कल शेयर बाजार कैसा था?
कल 25 मई को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, लेकिन आज तो मामला बिगड़ गया. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1074 अंक ऊपर था जबकि एनएसई निफ्टी भी 312 अंक के लाभ पर था. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की संभावना से ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में 5% से अधिक की भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ. दिनभर के कारोबार के बाद बीएसई सेंसेक्स 1073 अंकों (करीब 1.4%) की छलांग लगाकर 76,000 के पार बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 50 में भी 300 अंकों से अधिक का उछाल आया.
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा 14 किलो का सिलेंडर, घरेलू से कमर्शियल तक जानें LPG Cylinder का रेट