रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव

ee83dd6664cdb6ccd42b422ad6fed5851791551636388143 original


वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, जबकि भारत लखनऊ वाली टीम लेकर मैदान में उतरी है. सिर्फ वेस्टइंडीज ने एक बदलाव किया है, मैथ्यू फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को जगह मिली है. वेस्टइंडीज ने मोती के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर को खिलाकर बड़ा दांव खेला है.

भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीम तीन-तीन स्पिन गेंदबाजी विकल्प लेकर उतरी हैं. याद दिला दें कि लखनऊ में कुल 12 विकेट गिरे थे, जिनमें से 9 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे. मुकाबला समाप्त होने के बाद कप्तान शाई होप ने भी माना था कि एक कम स्पिनर के साथ उतरने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा.

बनेंगे खूब सारे रन

मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने कहा था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार है. पिच पर कम घास है, सख्त है इसलिए गेंद बहुत बढ़िया ढंग से बल्ले पर आ सकती है. परिस्थितियां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले के अनुकूल हैं. बाद में ड्यू बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, इसलिए भारतीय टीम को स्कोरबोर्ड पर बहुत बड़ा स्कोर लगाना होगा.

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ

आज कुलदीप यादव इतिहास रचने की दहलीज पर हैं, क्योंकि वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट का शतक पूरा करने से 3 विकेट दूर हैं. अब तक उन्होंने 56 मैचों में 97 विकेट लिए हैं. इससे पहले केवल अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ही ऐसे 4 भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने T20I में 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *