Bank Cheque Clear: बैंक में कितने दिन में क्लियर होता है चेक? इसके लिए क्या हैं RBI के नियम, जान लीजिए

9e28e3f465cb3ee0d55516559bb75dc917720819999231107 original


Bank Cheque and RBI Rules: भारतीय रिजर्व बैंक यानी (RBI) के नए नियमों के बाद अब देशभर के बैंकों में चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया बेहद ही तेजी से शुरू हो गई है. अब ग्राहकों को चेक क्लियर करने में लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ता. भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के बाद से ग्राहकों की यह परेशानी पूरी तरह से खत्म हो गई है. HDFC और  ICC बैंक समेत सभी प्रमुख बैंकों ने इस नई व्यवस्था को पूरी तरह से अपना लिया है. 

जानकारी के मुताबिक, RBI के नए नियम के तहत चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया अब एक दिन में पूरी हो जाती है यानी एक दिन में ही आपका चेक क्लियर हो जाएगा. इस प्रक्रिया को दो मुख्य सत्रों में बांटा गया है. जिसमें सबसे पहले, सभी ग्राहकों द्वारा जमा किए गए चेक को बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच स्कैन करके क्लियरिंग हाउस में भेजने का काम करते हैं. तो वहीं, इस प्रक्रिया के बाद जिस बैंक से पैसा कटना है, उसे शाम 7 बजे तक अपनी पुष्टि देनी होगी. इतना ही नहीं, हर चेक के लिए एक आइटम एक्सपायरी टाइम’ तय होता है, जिससे किसी भी तरह की देरी की बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं होती है.

FD Claim: बिना नॉमिनी या वसीयत के कैसे मिलेगा FD का पैसा? जानें बैंक से क्लेम करने की पूरी कानूनी प्रक्रिया

यहां जानें कैसे काम करता है पॉजिटिव पे सिस्टम? 

दूसरी प्रक्रिया के बारे में बात की जाए तो बैंक चेक को पहले के मुताबिक और भी ज्यादा सुरक्षित के साथ-साथ पुख्ता करने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम का इस्तेमाल करना बेहद ही अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके तहत 50 हजार रुपये से ज्यादा के चेक के लिए खाताधारकों को चेक की फोटो बैंक को पहले से देना बेहद ही जरूरी होगा. इस बात का खास ध्यान रखें कि चेक क्लियर करते समय बैंक इन विवरणों को मिलाने की कोशिश करते हैं. जानकारी सही होने पर भुगतान बिना किसी परेशानी के आसानी से सफल हो जाता है. 

Loan Guarantor: किसी के भी लोन गारंटर बनने से पहले जान लें ये बड़े जोखिम, कहीं मदद करना ना पड़ जाए भारी

ग्राहकों के लिए जरूरी निर्देश किए गए जारी

दरअसल, ऐसे में बैंक ने सभी ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए बताया कि जब भी चेक जारी करें, इस बात का हमेशा खास ध्यान रखें कि आपके बैकं में पहले से ही पर्याप्त बैलेंस हो. इसके साथ ही चेक पर सभी विवरण स्पष्ट और सही-सही भरें ताकि तकनीकी कारणों से चेक रिजेक्ट न हो. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *