राजस्थान ने | Rajasthan Royals set .. runs target for Delhi Capitals Riyan Parag Vaibhav Sooryavanshi Dhruv Jurel IPL 2026 DC vs RR Match 62 1st Innings

4220845450ad5d86c99b150482eef65f17790313633031364 original


IPL 2026 DC vs RR 1st Innings: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बोर्ड पर लगाए. टीम आसानी से 230 या 240 के टोटल तक पहुंच सकती थी, क्योंकि 14.1 ओवर में टीम का स्कोर 161 रन पर 2 विकेट था. यहां से 35 गेंदें बाकी थीं. इन गेंदों में अगर 12 के नेट रनरेट से भी रन बनते तो स्कोर 231 तक पहुंच सकता था, लेकिन टीम यहां ने सिर्फ 3 रन के अंदर 3 विकेट गंवाए और स्कोर 14.5 ओवर में 165 रन पर 5 विकेट हो गया. इसके बाद से टीम दोबारा वो रफ्तार  नहीं पकड़ सकी, जो उन्हें शुरुआत में मिली थी. अंतिम 35 गेंदों में राजस्थान ने सिर्फ 32 रन बनाए और 6 विकेट गिरे.

राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन स्कोर किए. वहीं इस दौरान दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा माधव तिवारी और लुंगी एंगिडी ने कमाल करते हुए 2-2 विकेट लिए. अब दिल्ली को जीत हासिल करने के लिए 194 रन बनाने होंगे. 

जल्दी गिरा पहला विकेट, मिडिल में हुई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान को पहले बैटिंग का न्योता दिया. राजस्थान की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 19 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया.

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया. 

फिर तीसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल ने कप्तान रियान पराग के साथ मिलकर 41 गेंदों में 72 रन जोड़े. इस साझेदारी की बदौलत टीम का स्कोर 161 रन पर पहुंचा. लेकिन यहां से जल्दी-जल्दी विकेट गिर जाने के चलते टीम की रन गति धीमी पड़ गई. टीम ने एक एक बाद एक विकेट गंवाने शुरू कर दिए. 

कब-कब गिरे विकेट?

19 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम को दूसरा झटका 89 रन पर, तीसरा 161 रन पर, चौथा 161 रन पर, पांचवां 165 रन पर, छठा 173 रन पर, सातवां 187 रन पर और आठवां 191 रन पर गिरा.

किसने बनाए कितने रन?

सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले ध्रुव जुरेल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 12 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 46 रन, कप्तान रियान पराग ने 51 रन, रवि सिंह ने 04 रन, शुभम दुबे ने 05 रन, दासुन शनाका ने 10 रन, जोफ्रा आर्चर ने 02* रन और एडम मिलन ने 02* रन बनाए. वहीं डेनोवन फरेरा बिना खाता खोले आउट.

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान

अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *