लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह इतिहास में पहली बार है जब लॉर्डस मैदान पर कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई, तो स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक लगाया लेकिन ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने से चूक गईं.
स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ीदार शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गई थीं. वहीं मंधाना ने 108 गेंद खेलकर 83 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौका और एक छक्का लगाया. दरअसल मंधाना शतक पूरा कर लेती तो महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाता.
इतिहास रचने से चूकीं स्मृति मंधाना
महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत की स्मृति मंधाना, दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वुल्फार्ट और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग पहले स्थान पर हैं, तीनों ने अब तक अपने करियर में 17-17 शतक लगाए हैं. अगर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मंधाना 17 रन और बना लेतीं, तो यह उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का 18वां शतक होता.
स्मृति मंधाना ने अब तक वनडे क्रिकेट में 14 शतक लगाए हैं, टेस्ट में 2 सेंचुरी लगाई हैं, जबकि टी20 में भी एक शतक जड़ चुकी हैं. दूसरी ओर मेग लैनिंग क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं. उन्होंने वनडे में 15 और टी20 में दो शतक लगाए थे.
- 17 शतक – स्मृति मंधाना
- 17 शतक – मेग लैनिंग
- 17 शतक – 17 शतक
कप्तान हरमनप्रीत की हाफ-सेंचुरी
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तान हरमनप्रीत भी अर्धशतक लगा चुकी हैं. मगर शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया बड़ी पारी नहीं खेल पाईं. जेमिमा रोड्रीग्स ने तेजतर्रार अंदाज में शुरुआत की, 92 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 35 रन बनाए, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाईं.
यह भी पढ़ें:
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच