आज पंजाब के खिलाफ CSK की हार तय! IPL के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, देखकर आप भी चौंक जाएंगे

d29c70a096f7d3e1c084db7d831921511775212751513975 original


Chennai Super Kings vs Punjab Kings: आज IPL 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होगी. एक तरफ पंजाब है, जो अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर आ रही है. दूसरी ओर CSK अपनी पहली जीत की तलाश में है. चेन्नई को पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी.

यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई और पंजाब की 33वीं भिड़ंत होगी. इस मुकाबले से पहले कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जो कहीं ना कहीं संकेत दे रहे हैं कि आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की हार तय है.

आज CSK की हार तय

दरअसल पिछले 8 IPL मैचों में पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. पिछले 8 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को केवल एक बार पंजाब पर जीत नसीब हुई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK की आखिरी जीत मई 2024 में आई थी. पिछले सीजन दोनों बार पंजाब ने चेन्नई को हराने में सफलता पाई थी.

किंग्स इलेवन पंजाब का नाम साल 2021 में बदल कर पंजाब किंग्स कर दिया गया था. जबसे इस टीम का नाम बदला है, वह चेन्नई सुपर किंग्स पर हावी रही है. 2021 से लेकर अब तक चेन्नई और पंजाब की 9 बार टक्कर हुई है, जिनमें 7 बार पंजाब विजयी रहा है. ये आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि आज के मैच में CSK पर पंजाब का पलड़ा भारी रहने वाला है.

कुल हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स 32 बार आमने-सामने आए हैं. दोनों टीमों ने 16-16 बार जीत दर्ज की है, लेकिन हालिया आंकड़े पंजाब के पक्ष में जाते दिख रहे हैं.

आज का मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पिछली तीनों भिड़ंत पंजाब किंग्स ने अपने नाम की हैं. इस मैदान पर CSK और पंजाब किंग्स 9 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 5 बार पंजाब और चार बार चेन्नई जीती है.

यह भी पढ़ें:

CSK vs PBKS: आज चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *