17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

a409049261a0d713a9824dba261f9d621786529868527587 original


एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से खबरों में हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो ‘ट्रेटर’ में दिख रही हैं. इस शो से वो चर्चा में बनी हैं. उन्होंने शो में जेल के दिनों को भी याद किया. अब रिया ने अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो टीनएज से काम कर रही हैं. उन्होंने MTV पर वीडियो जॉकी के तौर पर काम शुरू किया था. उन्होंने अपने पहले सेलिब्रिटी इंटरव्यू और सैलरी के बारे में बात की. 

तन्मय भट्ट से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब वो 17-18 साल की थी तब वो हर महीने 3 लाख रुपये महीने कमा रही थीं. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि वो पैसा उन्होंने अपने चेहरे के ट्रीटमेंट पर खर्च किया. 

सलमान खान का किया था पहला इंटरव्यू

रिया ने अपने पहले सेलिब्रिटी इंटरव्यू के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं MTV पर वीजे थी. मैंने पहला इंटरव्यू सलमान खान का किया था. सभी ने मुझे उनका इंटरव्यू लेने दिया. मुझे नहीं पता था कि वो सभी इतने अच्छे क्यों थे लेकिन सभी डरे हुए थे. वो एक ऐसा समय था जब सिर्फ गुड लुकिंग लोगों को ही बोलने दिया जाता था.’

आगे उन्होंने कहा, ‘जब मैं वीजे थी तो अच्छा कमाती थी. मुझे याद है कि शायद मुझे 3 लाख रुपये महीने सैलरी मिलती थी. मैं सिर्फ 17-18 साल की थी. तो मुझे लगता था कि मैं बहुत अमीर हूं. मैंने वो पैसे मेरे चेहरे को ठीक करने में खर्च किया.’ फिर मजाक में तन्मय ने पूछा कि क्या उन्हें भी अपना चेहरा फिक्स करवाना चाहिए. तो रिया ने कहा कि सभी को करवाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कॉस्मेटिक टेक्नॉलॉजी बहुत एडवांस हो गई है.

ये भी पढ़ें- ‘स्पाइडर मैन’ ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म

रिया चक्रवर्ती की करियर जर्नी

बता दें कि रिया ने टीवी से फिल्मों तक सफर तय किया उन्होंने 2012 में तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वो फिल्म Tuneega Tuneega में दिखी थीं. इसके एक साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. वो फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने ‘सोनाली केबल’, ‘दोबारा’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘बैंक चोर’, ‘जलेबी’, ‘चेहरे’ जैसी फिल्में की. वो आखिरी बार 2021 में फिल्म चेहरे में नजर आई थीं. वहीं वो लगातार एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर के तौर पर दिख रही हैं. 2023 और 2025 में वो शो में गैंग लीड रोल में दिखी थीं.

ये भी पढ़ें- क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा

बता दें कि रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में रही हैं. उनका एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग अफेयर था. सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. इसके बाद काफी विवाद हुआ. सुशांत की मौत के बाद रिया का नाम ड्रग्स केस में आया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, फिर उन्हें जमानत मिल गई. सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *