सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक

caa9b8cab64d056d7a1454480e1ff70d17864967463071212 original


दिल्ली प्रीमियर लीग का 23वां मैच मंगलवार को वेस्ट दिल्ली लायंस और नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया. नार्थ दिल्ली के कप्तान सार्थक रंजन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वेस्ट दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही, 59 के स्कोर पर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. वो तो निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेलकर टीम को 146 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया था.

वेस्ट दिल्ली लायंस के ओपनर्स क्रिस यादव ने 31 और अंकित कुमार ने 10 रन बनाए. क्रिस को मयंक डागर ने बोल्ड किया और अंकित को अजय यादव ने आउट किया. तीसरे नंबर पर आए जितेश सिंह को भी मयंक ने अपना शिकार बनाया. अनुभवी नितीश राणा सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने, कप्तान आयुष दोसेजा भी सिर्फ 3 रन बना पाए. छठे नंबर पर आए मयंक गुसैन ने 28 गेंदों में 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, वह नाबाद रहे. उनके साथ सोमबीर श्योकंद ने 34 रन बनाकर टीम को 146 तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. नहीं तो एक समय लग रहा था कि वेस्ट दिल्ली 100 रन भी नहीं बना पाएगी.

सार्थक सार्थक और वैभव की शतकीय साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन और वैभव कांडपाल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. सार्थक ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, वह 11वें ओवर में 57 रन बनाकर आउट हुए. 30 गेंदों में खेली इस तूफानी पारी में सार्थक ने 2 छक्के और 8 चौके लगाए. बता दें कि सार्थक सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं.

यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वैभव 64 रन बनाकर नाबाद रहे, 43 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए. यश भाटिया ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए. नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 15वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

अंक तालिका का हाल

इस जीत के बाद नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 7 अंकों के साथ दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. वेस्ट दिल्ली लायंस समेत 4 टीमों के 7-7 अंक हैं, इनमें नार्थ दिल्ली का नेट रन रेट सबसे बेहतर है. पहले स्थान पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स है, जिन्होंने 7 में से 6 मैच जीते हैं. तीसरे नंबर पर पुरानी दिल्ली, चौथे नंबर पर आउटर दिल्ली और पांचवें नंबर पर वेस्ट दिल्ली है. तीनों टीमों ने 6-6 मैच खेले हैं, 3-3 जीते और 2-2 हारे हैं.

यह भी पढ़ें- एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *