गोविंदा के बेटे यशवर्धन का बॉलीवुड डेब्यू पक्का, ‘हीरो की हॉररइन’ की रिलीज डेट आई सामने

d971fe522e3043c3a5a459076fd1ae5917873692477061400 original


बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर आए दिन तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, इन सबके बीच आहूजा परिवार के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है. 

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार गोविंदा के बेटे
दरअसल, गोविंदा और सुनीता अहूजा के बेटे यशवर्धन अहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात ये है कि यशवर्धन की पहली फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म में सुनीता बेटे की मां का ही किरदार निभाती नजर आएंगी. 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

साजिद खान हैं फिल्म के प्रोड्यूसर
मेकर्स ने यशवर्धन की पहली फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है. इस फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉररइन’ है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘हाउसफुल’ और ‘हिम्मतवाला’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके साजिद खान इस फिल्म की कमान संभाल रहे हैं.

नितांशी गोयल के साथ जमेगी यशवर्धन आहूजा की जोड़ी
‘हीरो की हॉररइन’ में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल नजर आएंगी. नितांशी गोयल ने बेहद कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है. दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेताब हैं. इसके अलावा जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

सुनीता अहूजा निभाएंगी मां का किरदार
यशवर्धन के लिए ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि वो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अपनी मां सुनीता अहूजा के साथ कर रहे हैं. सुनीता फिल्म में यशवर्धन की मां का किरदार निभाएंगी. इस फिल्म के जरिए मां-बेटे की ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी.  

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

बेटे के डेब्यू से खुश सुनीता आहूजा
यशवर्धन के डेब्यू को लेकर सुनीता अहूजा पहले ही अपनी खुशी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया था कि वो फिल्म में अपने बेटे यशवर्धन के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने एकता कपूर की भी तारीफ की थी. सुनीता ने कहा था, ‘मैं यश के साथ पिक्चर कर रही हूं. मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं. उनकी वजह से मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं. यश की पिक्चर में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं. शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा, जब मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं.’ 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

ये भी पढ़ें:- जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन

क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा?
यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब उनके पिता गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि दोनों की 39 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर है. हालांकि, हाल ही में सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली. इसके बाद उन्होंने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को बताया कि उन्हें पता चला था कि गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. 

हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

करीब 7 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा
गोविंदा की बात करें तो वो भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. एक्टर फिल्म ‘रूपा’ के जरिए करीब सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. इसके बाद गोविंदा फिल्म ‘दुनियादारी’ में नजर आएंगे. इस फिल्म की हीरोइन भी कोमल रानी स्वर्णकार ही हैं.

ये भी पढ़ें:- Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *