यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे

6f3515deb7cab0314ffeb02857eb4ee717873160482621212 original


टेनिस ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन का 146वां संस्करण 30 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा. इससे पहले कुल प्राइज मनी में रिकॉर्ड इजाफा किया गया है. इस साल कुल पुरस्कार राशि 10.8 करोड़ डॉलर (1034 करोड़ रुपये) है, जो टेनिस ग्रैंडस्लैम इतिहास में सबसे ज्यादा है. पिछले साल से तुलना करें तो ये 20% ज्यादा है. यूनाइटेड स्टेट टेनिस एसोसिएशन ने गुरुवार को इनामी राशि की घोषणा की.

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले को मिलेंगे 13.88 करोड़ रुपये

मैन इवेंट 30 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा. मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले हर खिलाड़ी को 1.4 लाख डॉलर (करीब 1.34 करोड़ रुपये) मिलेंगे. जो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचेगा, उसे 7.8 लाख डॉलर (करीब 7.46 करोड़ रुपये) मिलेंगे. सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ी को 14.5 लाख डॉलर (करीब 13.88 करोड़ रुपये) मिलेंगे.

फाइनल हारने वाले खिलाड़ी, यानी रनर-अप प्लेयर को 28 लाख डॉलर (करीब 26.80 करोड़ रुपये) मिलेंगे. ये राशि भी IPL की चैंपियन टीम को मिली राशि से करीब 6 करोड़ ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल

सिंगल में चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे?

पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 5.5 मिलियन डॉलर (करीब 52.65 करोड़ रुपये) मिलेंगे. पिछले साल चैंपियन को 5 मिलियन डॉलर मिले थे. ये प्राइज मनी IPL के पिछले चैंपियन को मिली राशि से डबल से भी करीब 12 करोड़ अधिक है.

डबल में विजेताओं को कितने करोड़ मिलेंगे

2026 यूएस ओपन में पुरुष, महिला और मिक्स्ड डबल में जीतने वाली टीम को 10 लाख डॉलर (करीब 9.57 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम को 5 लाख डॉलर (करीब 4.78 करोड़ रुपये) मिलेंगे. व्हीलचेयर सिंगल्स में जीतने वाले खिलाड़ी को 1.04 लाख डॉलर (करीब 99.58 करोड़ रुपये) मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

बता दें कि यूएस ओपन 2026 में मिक्सड डबल प्रतियोगिता 25 अगस्त से शुरू होगी. पिछले साल मेंस सिंगल के चैंपियन कार्लोस अल्काराज अपना खिताब बचाने उतरेंगे, जो अभी तक 2 बार यूएस ओपन सिंगल जीत चुके हैं. महिला सिंगल में एरीना सबैलेन्का पिछले 2 सालों (2024 और 2025) से खिताब जीत रही हैं, वह खिताब की हैट्रिक लगाना चाहेंगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *