करिश्मा तन्ना ने बताए प्रेग्नेंसी में वॉकिंग के फायदे, बोलीं- रोजाना बस थोड़ी देर चलने से बहुत फर्क पड़ता है

5f28652d711b464d0f5c735873c360af17785084787481414 original


एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना सैर करने से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहने में काफी मदद मिली है.

करिश्मा ने जिम से अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रेडमिल पर चलती हुई नजर आ रही हैं. प्रेग्नेंसी को खूबसूरत, लेकिन चैलेंजिंग बताते हुए एक्ट्रेस ने सभी ‘होने वाली मांओं’ से कहा कि वे अपने साथ नरमी बरतें, लेकिन पूरी तरह से चलना-फिरना बंद न करें.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने शेयर की अनसीन फोटो, मदर्स डे के मौके पर मां पर लुटाया प्यार, देखिए तस्वीरें

 

होने वाली मांओं के लिए खास संदेश

इस क्लिप में करिश्मा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हाय दोस्तों, सभी होने वाली मांओं के लिए बस एक छोटी सी याद दिलाना चाहती हूं. प्रेग्नेंसी के दौरान एक चीज जो सच में मेरी मदद करती है, वह है चलना. रोजाना बस थोड़ी देर चलने से भी शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत फर्क पड़ता है.’

करिश्मा तन्ना ने कहा, ‘मेरा यकीन मानिए. प्रेग्नेंसी एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव है, लेकिन हां जिस तरह से शरीर में बदलाव आते हैं, थकान होती है, ये सब बिल्कुल सच है और इसी वजह से शरीर को मोबिलिटी रखना बहुत-बहुत जरूरी हो जाता है. मेरा मतलब है, कोई दबाव नहीं है, बस आप एक्टिव रहें, मजबूत रहें और अपने शरीर से जुड़ाव बनाए रखें.’

रोजाना चलने से मिलते हैं फायदे

‘ रोजाना सिर्फ 20-30 मिनट पैदल चलना भी आपको सूजन, अकड़न, मूड में होने वाले बदलाव, नींद और पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत देगा और सच कहूं तो इससे आपको अंदर से काफी बेहतर महसूस होगा.”

जो भी प्रेग्नेंट महिलाएं इस वीडियो को देख रही हैं, प्लीज, प्लीज अपने साथ नरमी बरतें, लेकिन पूरी तरह से हिलना-डुलना बंद न करें. आपका शरीर बाद में आपको धन्यवाद देगा. मैं भी बाद में आपको धन्यवाद दूंगी. ढेर सारा प्यार.

वीडियो के करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘हे प्रेग्नेंट महिलाओं! चलो यह करते हैं.’

करिश्मा तन्ना ने बताए प्रेग्नेंसी में वॉकिंग के फायदे, बोलीं- रोजाना बस थोड़ी देर चलने से बहुत फर्क पड़ता है

शादी और पर्सनल लाइफ

फिटनेस की शौकीन करिश्मा ने 2021 में मुंबई के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट करना शुरू किया. 2022 में उनकी शादी हो गई. इस अप्रैल में एक्ट्रेस ने अनाउंसमेंट की, कि वह अपने पति वरुण के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

एक जॉइंट पोस्ट में  दोनों ने यह खबर साझा की. उन्होंने करिश्मा और वरुण की प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर कीं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा, अगस्त 2026’

टीवी और फिल्मों में करियर

करिश्मा ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लेकर ‘नागिन 3’ और ‘कयामत की रात’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग का हुनर ​​दिखाया है.

ये भी पढ़ें: समझ नहीं आ रहा था कि…’, जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था अंडे के साथ ब्रांडी का नाश्ता

 

उन्होंने ग्रैंड मस्ती, राजकुमार हिरानी की ‘संजू’, और ‘सूरज पे मंगल भारी’ जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में कदम रखा. उन्हें अपने ओटीटी शो ‘हश हश’ के लिए भी पसंद किया गया और हंसल मेहता द्वारा डायेरक्टर सीरीज ‘स्कूप’ से उन्हें बड़ी स्टारडम मिली.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *