MI टीम में आपसी क्लेश, सबकुछ नहीं है ठीक, हार्दिक ने अब रोहित-सूर्या को किया अनफॉलो!

450264395ee347cbf02afee448dd10f41778508306977975 original


मुंबई इंडियंस टीम के भीतर अंदरूनी क्लेश की खबरों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. लगातार 2 मैचों से बाहर बैठे कप्तान हार्दिक पांड्या चर्चा में हैं. खबरें हैं कि MI टीम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है और हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था. अब सोशल मीडिया एक नए दावे से चर्चा तेज हो गई है, जिसमें बताया जा रहा है कि हार्दिक ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी अनफॉलो कर दिया है.

पहले MI, फिर रोहित-सूर्या को किया अनफॉलो

इस पूरे मामले ने तूल तब पकड़ जब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने MI को दोबारा फॉलो कर दिया. दावा किया गया कि हार्दिक की फॉलोइंग लिस्ट से कुछ देर तक मुंबई इंडियंस का नाम गायब रहा था.

चूंकि मुंबई इंडियंस के भीतर आपसी मतभेदों की अफवाहें चरम पर हैं, ऐसे में हार्दिक द्वारा MI को अनफॉलो करने के दावों ने आग में घी डालने का काम किया. मौजूदा स्थिति को देखें तो हार्दिक अभी 151 अकाउंट्स को फॉलो कर रहे हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस का नाम मौजूद है.

फॉलोइंग लिस्ट में रोहित-सूर्या का नाम नहीं

यह मामला अब आगे बढ़ चुका है, क्योंकि नया दावा सामने आया है कि हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को फॉलो करना बंद कर दिया है. लोगों ने इसे आपसी मतभेदों से जोड़ना शुरू कर दिया है. बता दें कि हार्दिक की फॉलोइंग लिस्ट में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम मौजूद नहीं है.

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. RCB के खिलाफ 2 विकेट की हार के बाद मुंबई की टीम आईपीएल 2026 से एलिमिनेट हो चुकी है. उसके अभी लीग स्टेज में तीन मुकाबले बचे हैं.

यह भी पढ़ें:

‘उसे वहीं मरने दो’, क्रुणाल पांड्या पर CSK के दिग्गज ने कमेंट्री करते हुए दिया बयान; मचा बवाल तो…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *