Calorie in Roti: गेहूं से लेकर बाजरे तक… कौन सी रोटी में कितनी कैलोरी? जानें अपनी थाली का हेल्थ सीक्रेट

bbf8fb6c400ffb16e47914c2caea3fd817794434080021381 original


Calorie in Roti: भारतीय खाने में रोटी सबसे जरूरी चीजों में से एक मानी जाती है. लगभग हर घर में दिन और रात के खाने में रोटी जरूर बनती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर आटे की रोटी में कैलोरी अलग-अलग होती है? यही वजह है कि आजकल लोग अपनी हेल्थ और फिटनेस के हिसाब से अलग-अलग आटे की रोटी खाना पसंद कर रहे हैं. कोई वजन घटाने के लिए रागी की रोटी खाता है तो कोई ज्वार और बाजरा. ऐसे में कई लोगों के मन ये सवाल आता है के कि कौन सी रोटी शरीर को ज्यादा एनर्जी देती है और किसमें कम कैलोरी होती है. 

गेहूं और ज्वार की रोटी क्यों मानी जाती है हेल्दी?

सबसे ज्यादा खाई जाने वाली गेहूं की रोटी में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसमें करीब 40 ग्राम की एक गेहूं की रोटी में लगभग 120 कैलोरी होती है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है और शरीर को लगातार एनर्जी देती है. वहीं ज्वार की रोटी में करीब 100 कैलोरी होती है. ज्वार ग्लूटेन-फ्री अनाज माना जाता है और इसमें कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. यही वजह है कि डाइजेशन ठीक रखने और हल्का खाना चाहने वाले लोग ज्वार की रोटी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. 

यह भी पढ़ेंः AC And Heatwave Health Risks: AC से निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, अचानक तापमान बदलने से पड़ सकते हैं बीमार

रागी, बाजरा और मक्के की रोटी में कितना फर्क?

अगर कम कैलोरी वाली रोटी की बात करें तो रागी की रोटी सबसे आगे मानी जाती है, जिसमें लगभग 40 ग्राम रागी रोटी में करीब 90 कैलोरी होती है. इसमें कैल्शियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है, इसलिए इसे महिलाओं और बच्चों के लिए अच्छा माना जाता है. वहीं बाजरे की रोटी में करीब 105 कैलोरी होती है. बाजरा शरीर को ताकत देने के साथ आयरन की कमी दूर करने में भी मदद करता है. दूसरी तरफ मक्के की रोटी में लगभग 110 कैलोरी होती है. इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. हालांकि गर्मियों में मक्के और बाजरे की रोटी ज्यादा खाने से बचने की सलाह भी दी जाती है क्योंकि इनकी तासीर गर्म मानी जाती है.  

बेसन की रोटी भी बन रही फिटनेस वालों की पसंद

आजकल जिम जाने वाले और फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग बेसन की रोटी भी काफी पसंद कर रहे हैं. लगभग 40 ग्राम बेसन की रोटी में करीब 115 कैलोरी होती है. इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है. यही वजह है कि कई लोग अब नॉर्मल आटे की जगह हाई-प्रोटीन आटे और बेसन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. साथ ही  सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग तरह के हेल्दी आटे की रोटियों को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Vanessa Trump: डोनाल्ड ट्रंप की इस रिश्तेदार को हुआ इतना खतरनाक कैंसर, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *