National Overseas Scholarship 2026-27: विदेश में पढ़ाई का है सपना, जानें नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें अप्लाई?

82dddc43752b8611c822b4f9015c707717790140612041120 original


National Overseas Scholarship 2026-27 : आज के समय में विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र का सपना हो सकता है, लेकिन उच्च शिक्षा की लागत और अन्य खर्चों के कारण यह सपना सभी के लिए आसान नहीं होता है. इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप (National Overseas Scholarship) की शुरुआत की है. यह योजना खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आते हैं और अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं. नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप छात्रों को न सिर्फ वित्तीय मदद देती है, बल्कि उन्हें विदेश में पढ़ाई के जरिए नई दुनिया का एक्सपीरियंस लेने और अपने करियर को मजबूत बनाने का मौका भी देती है. 

नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 आवेदन कब से शुरू?

इस वर्ष (2026-27) के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. छात्र अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 2 जून 2026 है. इसके बाद भी उम्मीदवारों के लिए सुधार की सुविधा 7 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी. 

यह भी पढ़ें – कॉपी चेकिंग विवाद के बीच CBSE का बड़ा फैसला, आंसरशीट देखने की फीस 700 से घटाकर 100 रुपये की

कौन कर सकता है आवेदन?

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से पिछड़े हुए वर्गों के छात्रों के लिए बनाई गई है. इसके तहत आवेदन करने वाले छात्र अनुसूचित जाति (SC), असंगठित जनजातियां जैसे डिनोटिफाइड ट्राइब्स (Denotified Tribes), घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियां, जमींदार रहित कृषि मजदूर, पारंपरिक कारीगर परिवार से होने चाहिए. स्कॉलरशिप मिलने पर चयनित छात्रों को शिक्षा के दौरान  वित्तीय मदद दी जाएगी, जिसमें ट्यूशन फीस (Tuition Fees), रहने और खाने-पीने का खर्च (Living Expenses), यात्रा और आवागमन खर्च (Travel Costs), अन्य शैक्षणिक खर्च (Academic Expenses) शामिल होंगे. इसकी मदद से छात्र विदेश के साथ अपने और अपने परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं. 

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल https://nosmsje.gov.in/ पर जाएं. 

2. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.

3. अब सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत विवरण सही-सही भरें. 

4. इसके साथ ही फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सारी जानकारी जांच लें. 

5. अधूरी या गलत जानकारी वाला फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें – CBSE Three Language Policy: क्या अब तीन भाषाओं का देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE के सर्कुलर ने किया साफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *