
‘देवी शक्ति’ इवेंट में पूरा अंबानी परिवार एक साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आया. उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

इस खास मौके पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने साथ में पैपराजी को कई शानदार पोज दिए.

इस दौरान नीता अंबानी ने हमेशा की तरह अपने रॉयल लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने स्वदेश कलेक्शन से रेड कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन जरी का बारीक काम किया गया है.

अपने लुक को उन्होंने पन्ने और मोतियों के हैवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और कंगनों के साथ पूरा किया. वहीं, बालों में लगे गजरे ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज में चार चांद लगा दिए.

इस इवेंट में राधिका मर्चेंट अपने मॉडर्न और ग्रेसफुल अंदाज से छा गईं. उन्होंने एंटीक गोल्ड शेड की ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल ड्रेप्ड साड़ी पहनी, जिस पर बारीक मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी की गई थी. एंटीक चोकर नेकलेस और मैचिंग गोल्डन पोटली बैग के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश टच दिया.

वहीं, अनंत अंबानी भी इस इवेंट में अपने शाही अंदाज में नजर आए. उन्होंने नेवी ब्लू रंग की जैकेट पहनी, जिस पर सुनहरे धागों से हाथी, हिरण और फ्लोरल डिजाइन की बारीक कारीगरी की गई थी. इसके साथ उन्होंने लूज सिल्क पायजामा पहना, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को खास बना रहा था.

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया. दोनों ने साथ में पैपराजी को कई खूबसूरत पोज दिए.

नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने कलरफुल ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने नारंगी, गुलाबी, फिरोजी और नीले रंगों से सजा अनारकली सेट पहना, जिस पर खूबसूरत ज्यामितीय और पारंपरिक बांधनी पैटर्न देखने को मिले.

श्लोका मेहता ने अपने ट्रेडिशनल लुक को हैवी एमराल्ड चोकर नेकलेस और मैचिंग झुमकों के साथ पूरा किया. पीछे बंधे उनके बाल और खूबसूरत ज्वेलरी उनके रॉयल अंदाज को और निखार रही थी.

आकाश अंबानी ने इस इवेंट के लिए सिंपल और क्लासी ट्रेडिशनल लुक चुना. उन्होंने सिल्क कुर्ता और मैचिंग नेहरू जैकेट पहनी, जिसे उन्होंने व्हाइट पायजामे के साथ पेयर किया.

मुकेश अंबानी इस इवेंट में सोबर और क्लासी लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक बंदगला सूट के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना. वहीं, कोट की जेब में लगा हल्के गुलाबी रंग का पॉकेट स्क्वायर उनके लुक में खास टच जोड़ रहा था.
Published at : 11 Oct 2026 08:11 AM (IST)
Tags :