इमरान | इमरान

b0de6fb147579f9b842f4d6acd5ed45f17916885279061400 original


मुंबई में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. इस प्रदर्शन में बॉलीवुड एक्टर इमरान खान भी अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और कजिन जायन मैरी खान के साथ शामिल हुए. तीनों मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे. 

हालांकि, प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. इस दौरान इमरान खान को भी हिरासत में लिया गया. हालांकि, अब एक्टर पुलिस हिरासत से रिहा होकर घर लौट आए हैं.

‘हम सब ठीक हैं और अपने घर जा रहे हैं…’

इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद अब वो घर लौट रहे हैं और सभी सुरक्षित हैं. वीडियो में उन्होंने बताया कि पुलिस उन्हें घर जाने के लिए कोई गाड़ी लेने की इजाजत नहीं दे रही थी, जिसके चलते उन्हें पैदल चलना पड़ रहा था. लेखा ने कहा, ‘पुलिस हमें घर नहीं जाने दे रही है. हम सड़क पर यूं ही पैदल चल रहे हैं. वो हमें घर जाने के लिए कोई कार या दूसरी गाड़ी लेने भी नहीं दे रहे हैं.’

इसके बाद लेखा ने एक और वीडियो शेयर कर सभी की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘मैं बताना चाहती हूं कि हम सब सुरक्षित हैं, हम सब ठीक हैं और अपने घर जा रहे हैं.’

पुलिस वैन में दिखे इमरान खान

इस प्रदर्शन में इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और कजिन जायन मैरी खान भी मौजूद थीं. जायन ने पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो इमरान और लेखा के साथ बैठी नजर आईं. उन्होंने इस तस्वीर के साथ ‘इंकलाब जिंदाबाद’ लिखा.

तस्वीर में इमरान मुस्कुराते हुए पीस साइन दिखाते नजर आए. जायन ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो इमरान से पूछती हैं कि क्या वो पहले कभी जेल गए हैं. इस पर इमरान मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि मौजूदा हालात को देखते हुए अब ऐसा होने की संभावना है.

प्रदर्शन में क्यों शामिल हुए थे इमरान खान?

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में इमरान खान ने बताया कि वो किसी पार्टी की ओर से नहीं, बल्कि मुंबई के एक आम नागरिक के तौर पर इस आंदोलन में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, ‘मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां इस शहर में रहने वाले एक नागरिक और व्यक्ति के तौर पर आया हूं. मैं ये देखने आया हूं कि लोगों के आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है. इसी वजह से मैं यहां हूं.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *