Box Office: 622% से ज्यादा प्रॉफिट, फिर भी ‘देऊल बंद 2’ नहीं हो पाएगी सुपर-डुपर हिट? जानें – कितना कमाना होगा?

6c90ea175259f8c0bf47c3a7df0299c71782282798141209 original


 

 सिनेमाघरों में मराठी फिल्मों ने इस साल धमाल मचाया हुआ है. राजा शिवाजी के बाद देऊल बंद 2 ने भी बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के महीने से ज्यादा होने के बाद भी प्रवीण तारडे की फिल्म कमाई कर रही है. हालांकि अब ये अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर है. ऐसे में मोटी कमाई कर चुकी ये फिल्म क्या सुपर-डुपर हिट का टैग हासिल कर पाएगी?

देऊल बंद 2′ के 34वें दिन का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन
स्नेहल तारडे और मनोज जोशी स्टारर फ़िल्म ‘देऊल बंद 2’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ने हर किसी को हैरान किया है. मराठी फ़िल्मों का सिनेमाघरों में इतने लंबे समय तक चलना आम बात नहीं है. इसे अह ‘घबडकुंड’ और ‘तुंबडची मंजुला’ से भी टक्कर मिल रही है. बावजूद इसके ‘देऊल बंद 2’ पांचवें हफ़्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है, जो तारीफ़ के काबिल है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को 18 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि सोमवार को इसने 20 लाख रुपयों की कमाई की थी. इसी के साथ ‘देऊल बंद 2’ की 34 दिनों की कुल नेट कमाई अब 72.40 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 84.94 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Day 5: ‘कॉकटेल 2’ ने मंगलवार को भी मचाया गदर, बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, वरुण धवन की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे

देऊल बंद 2′ ने कितना कमा लिया प्रॉफिट
बता दे कि ‘देऊल बंद 2’ को 10 करोड़ के बजट में बनाया गया है. वहीं अपनी रिलीज के 34 दिनों में इस फिल्म ने 622% से ज्यादा प्रॉफिट कमा लिया है.  

क्या ‘सुपर-डुपर हिट’ का टैग मिल पाएगा?
बता दें कि कोई फ़िल्म ‘सुपर-डुपर हिट’ तब कहलाती है जब वह भारत में 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई के साथ-साथ 200% से ज़्यादा रिटर्न भी देती है. वहीं ‘देऊल बंद 2’ 200 प्रतिशत से कई गुना ज्यादा रिटर्न तो दे दिया है लेकिन ये मराठी डिवोशनल ड्रामा 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है. इस हाल में ये  बॉक्स ऑफ़िस पर अपना सफर एक ‘सुपर-हिट’ फ़िल्म के तौर पर खत्म करेगी लेकिन इसे सुपर डुपर हिट का टैग नहीं मिल पाएगा.

ये भी पढ़ें:-Peddi OTT Release: 400 करोड़ कमाने वाली राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ओटीटी पर कब और कहां आएगी? यहां जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *