भारतीय क्रिकेट टीम की अगली वनडे सीरीज जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ है, जिसके लिए BCCI स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है. उभरते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीरीज के लिए टीम में नहीं है. चयनकर्ताओं का ये फैसला कई फैंस और क्रिकेट दिग्गजों को पसंद नहीं आ रहा है, क्योंकि यशस्वी ने भारत के आखिरी वनडे में शतक जड़ा था. नाबाद 110 रनों की पारी खेलकर उन्होंने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अब इसको लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान आया है.
शशि थरूर ने यशस्वी जायसवाल को ड्राप किए जाने पर चयनकर्ताओं के इस फैसले पर तंज कसा है, उन्होंने सलामी बल्लेबाज के साथ जो हो रहा है उसकी तुलना संजू सैमसन के साथ की. उन्होंने कहा कि भारत में टॉप आर्डर का बल्लेबाज होना कठिन है. उन्होंने इसे वैसी ही स्थति बताया, जैसी 1960 के दशक में स्पिनर्स के लिए होती थी.
शशि थरूर ने क्या कहा
शशि थरूर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत में टॉप आर्डर का बल्लेबाज होना कठिन काम है! संजू सैमसन 2024-25 में जिस दौर से गुजरे थे, यशस्वी जायसवाल भी उसी दौर से गुजर रहे हैं. यानी शतक लगाने के बाद उन्हें ड्राप किया जाना. जितना बुरा 1960 के दशक में एक विश्व स्तरीय स्पिनर होना होता था, यह उतना ही बुरा है.”
यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर ने BCCI से कर दी बड़ी अपील, कहा- इस साल नहीं हुआ पर अगले साल ध्यान दें
क्यों नहीं बन पाई यशस्वी जायसवाल की जगह?
याद दिलां दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में भी यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना गया था. लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली चोट के कारण बाहर हो गए थे, जिसके बाद यशस्वी रिप्लेसमेंट बनकर टीम में आए थे.
यह भी पढ़ें- KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
इंग्लैंड दौरे के लिए विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है. खबर है कि उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. दरअसल कोहली को लेकर बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. कोहली के टीम में आ जाने से यशस्वी की जगह नहीं बन पाई.