Chilla Recipe: इन पांच दालों को मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे टेस्टी चीला, सेहत और स्वाद दोनों से भरपूर

इस खास चीले को बनाने के लिए पांच तरह की दालों का यूज किया जाता है. इसमें पीली मूंग दाल, हरी मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल और अरहर दाल शामिल हैं. हर दाल अपने अलग पोषक तत्वों के कारण इस चीले को और भी ज्यादा हेल्दी बना देती है.

पीली मूंग दाल को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह डायबिटीज को कंट्रोल रखने, वजन कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार मानी जाती है.

हरी मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है. साथ ही फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने और कुछ पुरानी बीमारियों के खतरे को घटाने में भी सहायक मानी जाती है.

उड़द दाल आयरन का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.

चना दाल को रोजाना के भोजन में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. यह वजन कंट्रोल रखने के साथ-साथ डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी मददगार मानी जाती है.

अरहर दाल में प्रोटीन के साथ फाइबर, फोलिक एसिड और बी विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, इसलिए इसे दिल के लिए बेहतर आहार माना जाता है.

पांच दालों का हेल्दी चीला बनाने के लिए सबसे पहले पीली मूंग, हरी मूंग, उड़द, चना और अरहर दाल की एक-एक कप मात्रा लेकर इन्हें पूरी रात पानी में भिगो दें. अगले दिन भीगी हुई दालों को पीसकर घोल तैयार करें. इसमें आधा चम्मच अजवाइन, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, 1 से 2 बारीक कटी हरी मिर्च, एक चम्मच हरा धनिया और एक चम्मच करी पत्ता मिलाएं. चाहें तो इसमें पालक या मेथी की पत्तियां भी डाल सकते हैं. अब इस मिश्रण का ऐसा घोल तैयार करें जिसकी गाढ़ापन डोसे के बैटर जैसा हो और आसानी से तवे पर फैल सके. इसके बाद तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. एक कलछी घोल डालकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल लगाते हुए सुनहरा होने तक सेंक लें. जब दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए, तो इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें.

Published at : 06 Jul 2026 10:09 AM (IST)

फूड फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *