कंगना ने तापसी को कहा ‘सस्ती कॉपी’ तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

1cd92bd36b3d8e21db5a8a6279fab65d17874785566501400 original


कंगना रनौत और तापसी पन्नू का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है. हाल ही में तापसी से कंगना के साथ अपने पुराने विवाद को खत्म करने को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने अपनी परवरिश का जिक्र करते हुए जवाब दिया. तापसी के इस बयान पर कंगना ने उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहकर निशाना साधा. अब तापसी ने भी सीधे जवाब देने के बजाय एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है.

साबित हो गया…
तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिए बिना बस इतना लिखा, ‘साबित हो गया.’ बता दें कि तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गंधारी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में कंगना के साथ अपने झगड़े के बारे में बात की और कहा कि वो उनसे कभी नहीं मिली हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे नहीं मिली हूं. जब ये मुद्दे शुरू हुए थे, तब भी मैं उनसे नहीं मिली थी. अब भी मैं उनसे नहीं मिली हूं.’ 

कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

तापसी पन्नू ने ऐसा क्या कहा?
तापसी ने कहा था, ‘उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश और मेरे बात करने के तरीके, चीजों को देखने के मेरे नजरिए को दिखाती है. उनकी राय उनकी अपनी है… वो अपनी बात पर कायम हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि ये सबके लिए ये देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आया है.’ 

ये भी पढ़ें:- करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, ‘धुरंधर’ के लिए जताया आभार

कंगना रनौत ने दिया ये जवाब
इसके बाद कगंना रनौत ने तापसी पन्नू की परवरिश पर सवाल उठाया और लिखा, ‘एक ‘सस्ती कॉपी’ अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के साथ घूम रही है. मगर हमेशा की तरह मीडिया के लिए मुख्य मुद्दा कंगना रनौत ही हैं. आज उसने मेरी परवरिश/माता-पिता का बेशर्मी से मजाक उड़ाकर सारी हदें पार कर दीं. सभी माता-पिता अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं. मैं कभी किसी बहस में माता-पिता को नहीं घसीटती. आज मैं भी उसके माता-पिता से पूछना चाहती हूं कि वो मेरे माता-पिता की तरह किसी असली इंसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए?’ 

कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

पहले भी हो चुका है विवाद
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच इससे पहले भी कई बार जुबानी जंग देखने को मिल चुकी है. साल 2019 में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पर कंगना की नकल करने का आरोप लगाया था और उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहा था. ये विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब तापसी ने फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ की थी, लेकिन अपने पोस्ट में कंगना का नाम नहीं लिया था. इसके बाद दोनों एक्ट्रेसेज के बीच कई मौकों पर तीखी बयानबाजी हुई. हालांकि, तापसी ने बाद में साफ किया था कि वो इस तरह की बहस या एक-दूसरे पर आरोप लगाने में शामिल नहीं होना चाहतीं.

ये भी पढ़ें- निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *