गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उनका लक्ष्य टॉप-2 में फिनिश करके पहला क्वालीफायर खेलना है और उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दूसरी ओर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने साफ किया कि उनके लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है. कोलकाता के लिए अच्छी खबर यह है कि वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है.
वरुण चक्रवर्ती की वापसी
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर एक मुकाबला करो या मरो वाला है. पिछले मुकाबले में खराब स्वास्थ्य के कारण वरुण चक्रवर्ती नहीं खेल पाए थे. मगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चक्रवर्ती ने वापसी की है. चक्रवर्ती अब तक 8 मुकाबलों में 10 विकेट ले चुके हैं. चक्रवर्ती पर्पल कैप की रेस में शामिल तो नहीं हैं, लेकिन रन रोकने का काम बखूबी किया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
यह भी पढ़ें: Playoffs Scenarios: अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा
कोलकाता को हर हाल में चाहिए जीत
आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. उसका प्लेऑफ का समीकरण साफ है, आज जीते तो प्लेऑफ की उम्मीद जीवित रहेगी और हारने पर KKR की टीम आज एलिमिनेट हो जाएगी. बता दें कि कोलकाता की टीम पिछले 5 में से चार मैच जीत चुकी है. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस आज जीती तो उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें:
Playoffs Scenarios: अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा