टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीद पर गिल ने तोड़ी चुप्पी, ‘न्यूजीलैंड सीरीज…’

983d112027988774203a47a60292365417878418655621364 original


भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की. गुरुवार (27 अगस्त) को सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. इसके बाद फैंस के मन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर ख्याल आया. सवाल उठा कि क्या ड्रॉ के बाद भारतीय टीम का फाइनल में जाने का सपना टूट गया? इस पर कप्तान शुभमन गिल ने भी चुप्पी तोड़ी. तो आइए जानते हैं कि गिल ने टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीदों को लेकर क्या कहा. 

WTC फाइनल को लेकर क्या बोले शुभमन गिल?

मैच के बाद पोस्ट प्रजेंटेशन में गिल ने कहा, “हम नवंबर में न्यूजीलैंड जा रहे हैं. वह हमारे लिए अच्छी सीरीज है. उसके बाद हमें अच्छी घरेलू सीरीज खेलनी है. उम्मीद करते हैं कि अगर न्यूजीलैंड सीरीज हमारी अच्छी रही और जब तक हमारे पास मौका है, हम हमेशा यकीन रखेंगे और उम्मीद है कि हम फाइनल में पहुंच जाएंगे.”

ड्रॉ के साथ टीम इंडिया को लगा झटका 

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के साथ टीम इंडिया की WTC फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. टीम का विनिंग प्रतिशत 53.33 से घटकर 51.51 पर पहुंच गया है. टीम पांचवें पायदान पर ही बरकरार है. जीत के साथ गिल ब्रिगेड चौथा पायदान हासिल कर सकती थी. 

गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए PCT कम से कम 60 फीसद तो रखना ही होगा. टॉप पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत 80 का है. दूसरे पायदान की दक्षिण अफ्रीका का प्रतिशत 75 है. आगे बढ़ते हुए तीसरे नंबर की न्यूजीलैंड टीम का PCT 72.22 नजर आता है. ऐसे में टीम इंडिया को कम से कम 60 फीसद तो रखना ही होगा. हालांकि 60% भी कम पड़ सकता है. 

लगातार दूसरा फाइनल मिस करने का मंडराया खतरा

पिछले यानी 2023-25 के WTC चक्र में भी टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. अब लगातार टीम पर दूसरी बार फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि शुरुआती 2 सीजन में टीम इंडिया ने फाइनल में कदम रखा था, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी थी. पहले सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल गंवाया. 

 

यह भी पढ़ें: कोलंबो में टीम इंडिया के ना जीत पाने की 3 सबसे बड़ी वजह, गंभीर के फैसले ने डुबोई लुटिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *