भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ टी20 मैच खेले जा चुके हैं. 9वां मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. अभी तक भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए सबसे रोमांचक मैच की बात करें तो वो 2022 में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ चार रन से जीता था. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 225 रन बनाए थे. जवाब में एक समय आयरलैंड को लास्ट तीन गेंद में जीत के लिए सिर्फ आठ रन बनाने थे. ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड मैच जीत लेगा. लेकिन लास्ट तीन गेंद पर आयरलैंड से आठ रन नहीं बने. दोनों सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद रहे, लेकिन उमरान मलिक ने भारत को जीत दिला दी.
अंतिम 6 गेंद का रोमांच, लास्ट तीन बॉल पर आयरलैंड को बनाने थे 8 रन
आखिरी ओवर में आयरैंड को जीत के लिए 17 रन बनाने थे. कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद स्पीड स्टार उमरान मलिक को सौंपी. पहली गेंद डॉट हुई. यानी कोई रन नहीं बना. अब पांच गेंद में 17 रन बनाने थे. दूसरी गेंद भी डॉट रही, लेकिन इस बार ट्विस्ट था. यह गेंद नो बॉल थी. अब पांच गेंद में 16 रन बनाने थे, और फ्री हिट भी थी. फ्री हिट पर चौका लगा. अब आयरलैंड को चार गेंद में 12 रन बनाने थे. तीसरी गेंद पर भी चौका लग गया. अब आयरलैंड को तीन गेंद में आठ रन बनाने थे. फिर अगली तीन गेंद पर तीन रन बने, और भारत ने चार रनों से मैच जीत लिया.
One over away from one of cricket’s biggest upsets, then Umran Malik happened.😭🔥 pic.twitter.com/dwlNWkgv53
— U’ (@toxifyxe) June 26, 2026
रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी
28 जून, 2022 को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 225 रन बनाए थे. जवाब में आयरलैंड ने 20 ओवर में 221 रन बना डाले. टीम इंडिया को अंतिम गेंद पर जीत नसीब हुई. यह कहना गलत नहीं होगा कि आयरलैंड ने भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिए थे. भारत के लिए संजू सैमसन ने 77 और दीपक हुड्डा ने 104 रनों की पारी खेली.
इसके बाद आयरलैंड की टीम बैटिंग करने उतरी. शुरुआत में लगा मैच एकतरफा रहेगा, क्योंकि भारत ने आयरिश टीम को 226 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन आयरलैंड ने तूफानी शुरुआत की. पहले दोनों ओपनर्स ने जमकर पीटा. पावरप्ले में ही आयरलैंड का स्कोर 70 के पार हो गया. पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 40 और ए बलबर्नी ने 37 गेंद में 60 रन बनाए. इसके बाद हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. अंत में जॉर्ज डॉकरेल 16 गेंद में 34 और मार्क अडायर 12 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. निर्धारित ओवरों में आयरलैंड की टीम 221 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. भारत ने चार रन से यह मैच जीत लिया.
यह भी पढ़ें-
भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज में बारिश को लेकर क्या है नियम? मैच रद्द होने पर कैसे होगा विजेता का फैसला