सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 2600 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

6f71eeb9175774e6f62a4dc9245f899417825551538411294 original


महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप C के 2,619 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो गई है. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के तहत कई अहम पदों को भरा जाएगा. इनमें सबसे ज्यादा 1,864 पद क्लर्क-टाइपिस्ट के हैं. इसके अलावा 461 पद सहायक मोटर वाहन निरीक्षक, 282 पद कर सहायक (Tax Assistant), 9 पद उद्योग निरीक्षक (Industry Inspector) और 3 पद तकनीकी सहायक (Technical Assistant) के लिए भर्ती की जाएगी. कुल मिलाकर 2,619 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

किस पद पर कितनी भर्ती

  • सहायक मोटर वाहन निरीक्षक – 461 पद
  • कर सहायक – 282 पद
  • उद्योग निरीक्षक – 9 पद
  • क्लर्क-टाइपिस्ट – 1,864 पद
  • तकनीकी सहायक – 3 पद

एग्जाम पैटर्न कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ आयोग ने परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया है. MPSC ने घोषणा की है कि साल 2027 से महाराष्ट्र सिविल सेवा (गजेटेड ग्रुप A और ग्रुप B) मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के पेपर खत्म कर दिए जाएंगे. यानी अब उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में दो वैकल्पिक विषयों की तैयारी नहीं करनी होगी.

दरअसल, देश के कई राज्यों ने पहले ही अपनी राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं से वैकल्पिक विषयों को हटा दिया है. इनमें तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं. अब महाराष्ट्र भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है. माना जा रहा है कि इस बदलाव से परीक्षा प्रक्रिया अधिक सरल और समान होगी.

यह भी पढ़ें – राम मंदिर दान मामले की जांच कर रही SIT कैसे बनी? जानिए किस आधार पर चुने जाते हैं अफसर

किया गया ये बड़ा बदलाव

एक और बड़ा बदलाव यह है कि संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (Combined Preliminary Examination) इस बार 27 सितंबर 2026 को आयोजित होगी और पहली बार इसे Computer-Based Test (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा. इससे पहले यह परीक्षा ऑफलाइन होती थी. ऑनलाइन परीक्षा होने से उम्मीदवारों को आधुनिक परीक्षा प्रणाली का अनुभव मिलेगा और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होने की उम्मीद है.

आयोग के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. साथ ही आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करें, ताकि आवेदन निरस्त होने की संभावना न रहे.

यह भी पढ़ें – बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *