बीते शुक्रवार आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में भारत को 34 रनों से हराया. आयरलैंड की इस जीत में भारत के एक खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना, भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा ने मुकाबले में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट लिए. मूंदड़ा के इस प्रदर्शन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है.
बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड की टीम ने 182 रन बनाए थे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा 2 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं जब गेंदबाजी में दम दिखाने की बारी आई तो जय मूंदड़ा ने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया और शिवम दुबे को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट किया. उन्होंने मुकाबले में 4 ओवरों में केवल 25 रन देकर दो विकेट लिए.
टीम इंडिया हारी लेकिन…
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जय मूंदड़ा की मां विद्या मूंदड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है. टीम इंडिया हारी है, इसका मुझे दुख है लेकिन बेटे का प्रदर्शन इतना अच्छा रहा कि उसने सबकी लाज रखी. जय ने अपने देश, और राजस्थान का नाम रोशन किया है. मुझे उसपर बहुत गर्व है.”
पहले पढ़ाई फिर क्रिकेट
विद्या मूंदड़ा ने बताया कि बचपन से ही जय का खेलों से बहुत लगाव रहा है. उन्होंने पिता के कहने पर 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना शुरू किया. उनके पिता चाहते थे कि जय पहले डिग्री लें और फिर क्रिकेट पर ध्यान दें. उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद क्रिकेट करियर को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था.
#WATCH | Tonk, Rajasthan: Jai Moondra’s mother, Vidya Moondra says, “…I am sad that India lost but my son performed so well and brought laurels to his family, Rajasthan and country. I am proud of him. He picked 2 wickets. Everyone who ever watched him play used to tell us to… pic.twitter.com/uhuZY0vFui
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 27, 2026
IND vs IRE T20I: ‘अच्छा किया…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, मच गया बवाल
परिवार राजस्थान में रहता है
दरअसल जय मूंदड़ा का परिवार राजस्थान के टोंक शहर का रहने वाला है. उनका परिवार अब भी राजस्थान में ही रहता है, लेकिन जय मूंदड़ा आयरलैंड में जा बसे हैं. जय पढ़ाई के सिलसिले में आयरलैंड गए थे, लेकिन वहां जाकर उन्होंने धीरे-धीरे आयरलैंड क्रिकेट में पैर पसारने शुरू किए.
बहुत मेहनत के बाद उन्हें 26 जून 2026 को भारत के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिला. इस मौके को भुनाते हुए उन्होंने दो बहुमूल्य विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: