रिलायंस जियो IPO की तैयारी तेज, सेबी के पास आज दाखिल होगा DRHP

5de08e997880b0b676b4be2ea94e76ff17818620677451435 original


Jio IPO News: शेयर बाजार में लंबे समय से जिस खबर का इंतजार था, वह अब हकीकत के करीब पहुंचती दिख रही है. जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने IPO के लिए बड़ा कदम उठाया है और कंपनी का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP सेबी के पास दाखिल होने जा रहा है.

जियो प्लेटफॉर्म्स देश की सबसे बड़ी डिजिटल और टेलीकॉम कंपनियों में से एक है. मोबाइल सेवाओं के अलावा कंपनी ब्रॉडबैंड, डिजिटल कंटेंट, क्लाउड और कई दूसरी टेक्नोलॉजी वाली सेवाओं में भी एक्टिव है. ऐसे में कंपनी का IPO बाजार में खूब चर्चा में है.

DRHP फाइलिंग क्या है?
किसी भी कंपनी को अगर IPO लाना है तो सबसे पहले DRHP फाइल करना होता है. इसमें कंपनी के बिजनेस, वित्तीय स्थिति, जोखिम, शेयरहोल्डिंग पैटर्न और फंड जुटाने की प्लानिंग जैसी खास जानकारियां होती हैं. DRHP सार्वजनिक होने के बाद निवेशकों को कंपनी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं एजीएम का सबसे बड़ा ऐलान, Jio IPO का रास्ता साफ

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने क्या बताया?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसकी सहयोगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने IPO लाने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है. इसके तहत कंपनी करीब 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. इन शेयरों की अंतिम कीमत बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए तय की जाएगी, यानी निवेशकों की मांग के आधार पर प्राइस बैंड और इश्यू प्राइस निर्धारित होगी. IPO से जुड़ा DRHP अब सेबी, बीएसई और एनएसई के पास दाखिल किया जाएगा.

क्या होगी अगली प्लानिंग?
जियो का ये IPO भारत के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है. बाजार के जानकारों की मानें तो जियो की लिस्टिंग से निवेशकों को देश की डिजिटल ग्रोथ में सीधा हिस्से लेने का मौका मिलेगा.वैसे अभी इश्यू का साइज, कीमत और बाकि की जानकारी सामने नहीं आई है. DRHP सार्वजनिक होते ही सब पता चल जाएगा. निवेशकों की नजर अब सेबी की मंजूरी और कंपनी के अगले ऐलान पर रहेगी. 

शेयर बाजार के उस्ताद निकले राहुल गांधी, किन-किन कंपनियों में लगा रखा है पैसा? खूब मिलता है मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *