Lenskart ने Q4 में कर दिखाया कमाल, 2500 करोड़ के पार गया रेवेन्यू; शेयरों में उछाल

fbf18bd2a41b600b9c0b35bbb579bcb217793460710251379 original


Lenskart Q4 Results: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. इस दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स 0.60 परसेंट चढ़कर 23800.10 पर पहुंच गया. इस बीच, निवेशकों की नजर देश की सबसे बड़ी आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) के शेयरों पर रही क्योंकि कंपनी ने बीते बुधवार को FY26 की चौथी तिमाही (Q4) और पूरे कारोबारी साल के नतीजों का ऐलान किया था. 

बुधवार को जब लेंसकार्ट सॉल्यूशन्स ने अपने Q4FY26 और FY26 के नतीजों का ऐलान किया, तो इसके शेयर 1.66 परसेंट बढ़कर 494.95 रुपये पर पहुंच गए. कारोबारी साल 2026  की चौथी तिमाही में लेंसकार्ट सॉल्यूशन्स का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 2,517 करोड़ रुपये रहा, जबकि साल 2025 की चौथी तिमाही में यह 1,778 करोड़ रुपये था, जो लगभग 41.6 परसेंट की सालाना बढ़त को दर्शाता है.

Q4 में कंपनी ने कितना कमाया मुनाफा?

चौथी तिमाही में कंपनी ने 2,545 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले साल की इसी तिमाही में कमाए गए 1,939 करोड़ रुपये से लगभग 31.3 परसेंट ज्यादा है. कंपनी का टैक्स देने से पहले का मुनाफा  254.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4FY25 में यह 240.79 करोड़ रुपये था, जो साल-दर-साल लगभग 5.6 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. वहीं, इस दौरान प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 203.62 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4FY25 में यह 220.13 करोड़ रुपये था. यानी कि पिछले एक साल में इसमें 7.5 परसेंट की गिरावट आई है. 

कारोबारी साल 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2,104 करोड़ रुपये रहा, जो चौथी तिमाही में बढ़कर 2,517 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स भी इसी अवधि में तेजी से बढ़कर 132.71 करोड़ रुपये से 203.62 करोड़ रुपये हो गया.

सालाना परफॉर्मेंस कैसा रहा?

 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए लेंसकार्ट का एनुअल परफॉर्मेंस भी बढ़िया रहा. इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 8,814 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि FY25 में यह 6,053 करोड़ रुपये था, जो साल-दर-साल लगभग 45.6 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. FY26 में कंपनी कर टोटल इनकम 8,988 करोड़ रुपये रहा, जो  पिछले वित्तीय वर्ष में यह 7,010 करोड़ रुपये था. यह साल-दर-साल लगभग 28.2 परसेंट की बढ़त को दिखाता है. 

FY26 के लिए कर से पहले लाभ 680.34 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 385.36 करोड़ रुपये था, जो साल-दर-साल लगभग 76.5 परसेंट ज्यादा है. कर के बाद लाभ FY26 में 500.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 297.34 करोड़ रुपये था, जो साल-दर-साल लगभग 68.5 परसेंट अधिक है. इस दौरान कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने ओमनीचैनल आईवियर रिटेल नेटवर्क का विस्तार जारी रखा. कंपनी ने प्रीमियम आईवियर, कॉन्टैक्ट लेंस और डिजिटल कॉमर्स चैनलों में मजबूत ग्रोथ देखा, जो कस्टमर्स के बीच ब्रांड की बढ़ती पहचान और बढ़ते स्टोर्स की संख्या की वजह से है.

ये भी पढ़ें:

Elon Musk SpaceX IPO: आ रहा दुनिया का सबसे बड़ा IPO, जानें मस्क की कंपनी SpaceX में कब मिलेगा दांव लगाने का मौका? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *