Meta Layoffs: Meta ने सुबह 4 बजे मेल भेजा, एक झटके में 8000 लोगों की गई नौकरी, कहां खर्च करेगा छंटनी का पैसा?

f01f4d3215f4206876d0634278e4f4ba17792559740821216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कर्मचारी AI प्रशिक्षण में डेटा उपयोग को लेकर चिंतित हैं।

Meta Layoffs Update: आज के समय में जिस टेक्नोलॉजी को इंसानों की मदद के लिए बनाया गया था, अब वहीं कई लोगों की नौकरियों के लिए खतरा बन रही हैं. अमेजन, IBM और इफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब Meta में भी AI की वजह से बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिल रही है.

सिंगापुर से शुरू हुई छंटनी

Meta ने अपनी एशियाई हब सिंगापुर से कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. कंपनी दुनिया भर में लगभग 8 हजार पदों को कम करने की योजना पर काम कर रही है. यह कदम खर्च कम करने और AI में भारी इन्वेस्ट के लिए उठाया गया है. 20 मई यानी आज सिंगापुर के कर्मचारियों को सुबह 4 बजे ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई.

स्टारबक्स में छंटनी, वाइस प्रेसिडेंट से लेकर मैनेजर तक की गई नौकरी, सैकड़ों कर्मचारियों की छुट्टी

इसके बाद यूरोप और अमेरिका के कर्मचारियों को भी नोटिफिकेशन मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रभावित कर्मचारियों को फिलहाल WORK FROM HOME करने को कहा गया है. ये छंटनी खासतौर पर इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों पर ज्यादा असर डाल रही है.  

AI पर बड़ा इन्वेस्ट, नौकरी पर असर

बता दें कि Meta इस साल AI पर 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करने की योजना बना रही है. साथ ही कंपनी का फोकस अब AI-फर्स्ट स्ट्रक्चर पर है, जिसके चलते संगठन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इसे साथ ही कंपनी ने चार नई AI-नेटिव टीमों का गठन किया है और मैनेजमेंट लेयर को भी छोटा किया जा रहा है ताकि, फैसले तेजी से लिए जा सकें. इस बदलाव से कंपनी को हर साल लगभग 3 बिलियन डॉलर की बचत होने की उम्मीद है.

कर्मचारियों पर बढ़ता दबाव

यह छंटनी सबसे ज्यादा टेक्निकल और इंजीनियरिंग टीमों को प्रभावित कर रही है. सिंगापुर Meta का एशिया में एक जरूरी सेंटर है, इसलिए यहां सबसे पहले असर देखा गया. कई कर्मचारियों में लगातार नौकरी जाने का डर बना हुआ है, जिससे उनके काम और मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है. कुछ कर्मचारियों ने कंपनी के इस फैसले के खिलाफ आवाज भी उठाई है.

रॉकेट की रफ्तार पकड़ रहा सोना तो चांदी ने दी राहत की सांस, जानें आज का सोने- चांदी का भाव

मार्क जुकरबर्ग का AI फोकस

मार्क जुकरबर्ग ने AI को कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बना दिया है. Meta अब Google और OpenAI जैसी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए तेजी से AI में इन्वेस्ट कर रही है. कंपनी इंजीनियरों को AI टूल्स का उपयोग बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है. वहीं कुछ कर्मचारी इस बात को लेकर चिंतित है कि AI ट्रेनिंग के लिए उनका डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर बात करें कि क्या आगे भी कंपनी छंटनी कर सकती है तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छंटनी मेटा की पहले से चल रही री-स्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है. आने वाले टाइम में और कटौती हो सकती है, हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *