Teen Child Alone Bad Habits : अगर अकेला रहने लगा है बच्चा तो हल्के में ना लें, इस बुरी आदत का हो सकता है शिकार, ऐसे करें मॉनिटरिंग

956e8e9d6e17b3d135f32e771039c8e817785699952531120 original


Teen Child Alone Bad Habits  : आज के समय में बच्चे कई तरह की मेंटल और इमोशनल समस्याओं का सामना कर रहे हैं. कई बार बच्चे अपनी परेशानियों को शब्दों में नहीं बताते है. वे अपने व्यवहार, हाव-भाव, आदतों या मूड में बदलाव के जरिए यह जताते हैं कि उनके मन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पेरेंट्स अक्सर बिजी रहते हैं या सोचते हैं कि बच्चे ऐसे ही होते हैं, और ऐसे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि समय रहते इन संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है, सही समझ और प्यार देने से बच्चे का  मेंटल और इमोशनल स्वास्थ्य बेहतर रहता है. अगर आपका बच्चा अचानक अकेले रहना पसंद करने लगा है, पहले जैसा खुश नहीं दिखता, या उसके व्यवहार में बदलाव आया है, तो यह चेतावनी का संकेत हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि अगर बच्चा अकेला रहने लगा है तो किस बुरी आदत का शिकार हो सकता है और इसे कैसे मॉनिटरिंग करें. 

अगर बच्चा अकेला रहने लगा है तो किस बुरी आदत का शिकार हो सकता है?

अगर बच्चा अचानक अकेले रहना पसंद करने लगे और पहले जैसा खुश या मिलनसार न दिखे, तो यह संकेत हो सकता है कि वह किसी बुरी आदत या लत का शिकार हो रहा है. अक्सर यह नशे की लत (जैसे स्मोकिंग, शराब, ड्रग्स) या इंटरनेट और पोर्न एडिक्शन की वजह से होता है. इसके अलावा, ज्यादा वीडियो गेमिंग या अन्य छुपी आदतें भी बच्चे को अकेलापन पसंद करने पर मजबूर कर सकती हैं. ऐसे बच्चों में मूड जल्दी बदलना, चिड़चिड़ापन, नींद या भूख में बदलाव, पढ़ाई या खेल-कूद में कम ध्यान, और परिवार या दोस्तों से दूरी जैसी बातें दिखाई देती हैं. इसलिए अगर बच्चा अचानक अकेला रहना पसंद करने लगे, तो पेरेंट्स को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और उसके व्यवहार पर ध्यान रखना जरूरी है. 

 नशे की लत और पोर्न एडिक्शन के संकेत क्या है?

आज इंटरनेट के कारण पोर्न तक बच्चों की पहुंच बढ़ गई है. ग्लोबल और भारतीय सर्वे में यह देखा गया है कि टीनएजर और युवा दोनों ही अक्सर पोर्न कंटेंट देखते हैं. वहीं जब बच्चा नशे की लत और पोर्न एडिक्शन का शिकार होता है, तो इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं. जैसे मूड में अचानक बदलाव, अकेले रहना या दोस्तों से दूरी, चिड़चिड़ापन और गुस्सा, नींद न आना, भूख कम लगना, सिरदर्द, शरीर में ऐंठन, पसीना आना, याददाश्त कमजोर होना, निर्णय लेने में कठिनाई. ये लक्षण किसी और बीमारी में भी हो सकते हैं, लेकिन अगर बच्चे में अचानक बदलाव दिखे, तो पेरेंट्स को अलर्ट रहना चाहिए. 

बच्चे नशे के शिकार क्यों होते हैं?

1.  गलत संगत – बच्चे अक्सर अपने दोस्तों या सर्कल से प्रभावित होते हैं. अगर उनके दोस्त नशा करते हैं, तो बच्चे भी मजे के लिए शुरुआत कर देते हैं. धीरे-धीरे यह आदत लत में बदल जाती है.

2. घर में बड़ों का व्यवहार – अगर घर में बड़े सदस्य बच्चों के सामने नशा करते हैं, तो बच्चे उन्हें देखकर इसे ट्राई करना चाहते हैं. 

3.  टीवी, फिल्म और इंटरनेट का प्रभाव – आज की फिल्मों और वेब शो में अक्सर हीरो या विलेन शराब, स्मोकिंग या ड्रग्स का सेवन करते दिखते हैं.  बच्चे इन्हें देखकर यह आदत अपनाने लगते हैं. 

4. बिजी पेरेंट्स – आजकल ज्यादातर परिवार सिंगल पेरेंट या बिजी पेरेंट्स के होते हैं. बच्चों को गाइडेंस और समय नहीं मिलता, और वे गलत संगत में चले जाते हैं. 

यह भी पढ़ें –Parenting Tips: क्या आप भी बच्चों पर थोप रहे हैं नियम? सानिया मिर्जा की यह बात खोल देगी आपकी आंखें!

इसे कैसे मॉनिटरिंग करें?

1.  बच्चे के मूड, आदतों और रूटीन में बदलाव पर नजर रखें. जैसे पढ़ाई में ध्यान कम होना, दोस्तों से दूरी, अचानक गुस्सा या चिड़चिड़ापन.

2. जानें कि बच्चा किसके साथ समय बिताता है, कौन से दोस्त हैं, और वह कब और किसके साथ मोबाइल, कंप्यूटर या बाहर जाता है. 

3. बच्चों के मोबाइल, कंप्यूटर और टैबलेट की स्क्रीन टाइम, गेम्स और इंटरनेट ब्राउजिंग पर कंट्रोल रखें. जरूरत पड़े तो पैरेंटल कंट्रोल्स या स्क्रीन टाइम लिमिट का इस्तेमाल करें. 

4. बच्चे से बिना गुस्से के बात करें, उसकी भावनाओं और परेशानियों को समझें. डर या धमकी से बच्चे छुप सकते हैं, इसलिए भरोसेमंद माहौल बनाना जरूरी है. 

5. खेल, योग, कला, संगीत या पढ़ाई जैसी क्रिएटिव एक्टिविटी में बच्चे को शामिल करें. 

6.  बच्चे की रूटीन और दोस्ती, स्कूल के काम और हॉबीज पर लगातार ध्यान दें. किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें. 

7. अगर लगे कि बच्चा नशे या पोर्न एडिक्शन की ओर बढ़ रहा है, तो किसी डॉक्टर, फिजिशियन या काउंसलर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें – Success Tips: क्या एग्जाम में आपका बच्चा भी लेता है स्ट्रेस? जानें कामयाब बच्चों के पेरेंट्स का सीक्रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *