Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी

4f68331942e5a0479d1fa1d7babca14917872147082541471 original


Weight Loss Diet: आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल काफी बदल गई है, जिसका असर खान-पान और सेहत पर भी पड़ता है ऐसे में हमें रोज के खाने के स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है. अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहें हैं , तो आपकी डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में घर के खाने में मूंग की दाल एक अच्छा विकल्प हो सकती है. दाल हमारे रोज के भोजन का हिस्सा है और इसे सही तरीके से बनाकर आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर  सकते हैं.

मूंग की दाल को डाइट में करें शामिल

आप घर पर बनी चीजों  से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग की दाल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें प्रोटीन और फाइबर होने की वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे बार-बार भूख लगने और अनहेल्दी चीजे खाने से बचने में मदद मिलती है. आप इसे लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं.

ऐसे बनाएं मूंग दाल की हेल्दी रेसिपी

यह रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. अब इसे कुकर में पानी, हल्दी, नमक और टमाटर डालकर अच्छी तरह 2 सीटी तक पका लें. जब मूंग की दाल पाक जाएं तो जीरा, हींग और लहसुन का हल्का तड़का लगा सकते हैं. वजन कम करने के लिए तड़के में तेल और घी की मात्रा कम ही रखें.

यह भी पढ़ें: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

दाल में सब्जियां मिलाकर बनाएं ज्यादा पौष्टिक

मूंग दाल को आप सिर्फ सादा बनाने के बजाय इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी मिला सकते हैं. इसमें पालक, लौकी, गाजर, टमाटर या तोरई जैसी सब्जियां डालने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. इस तरह दाल पेट भरने वाली होने के साथ रोज के भोजन को भी ज्यादा हेल्दी बना देती है.

दाल के साथ रखें पूरे भोजन का बैलेंस

वजन कम करने के लिए सिर्फ दाल को डाइट में शामिल करना काफी नहीं है. इसके साथ हरी सब्जी, सलाद और जरूरत के अनुसार रोटी या चावल भी ले सकते हैं. कोशिश करें कि दाल और सब्जी बनाते समय ज्यादा तेल, घी या क्रीम का इस्तेमाल न हो. खाने की मात्रा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.

स्वाद के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

मूंग दाल वजन कम करने वाली कोई जादुई चीज नहीं है, लेकिन यह संतुलित डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकती है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोज के खाने में पर्याप्त प्रोटीन, सब्जियां और फाइबर शामिल करें. इसके साथ रोज कुछ समय पैदल चलना या एक्सरसाइज करना और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: लाल, पीला या सफेद… खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *