आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक बनी हुई है. एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच टॉप-2 में फिनिश करने की लड़ाई है. ये तीनों टीम प्लेऑफ में जा चुकी हैं, लेकिन आखिरी स्लॉट के लिए पांच टीमों में जंग छिड़ी है. आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच खेला जा रहे है, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि चार टीम RR के हारने की प्रार्थना कर रही होंगी, जानिए ऐसा क्यों?
प्लेऑफ के आखिरी स्लॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रेस लगी है. बाकी चार टीमों के लिए मुसीबत यह है कि राजस्थान ने अपने अगले दोनों मैच जीत लिए, तो उसे प्लेऑफ में जाने से कोई नहीं रोक पाएंगे.
RR जीती तो बढ़ेगी टेंशन
राजस्थान रॉयल्स के अभी 12 मैचों में 12 अंक हैं. अगर आज उसे लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत मिलती है तो उसके 13 मैचों में 14 पॉइंट हो जाएंगे. RR अगर 14 पॉइंट्स तक पहुंच जाती है तो सबसे ज्यादा मुश्किल दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को होगी. क्योंकि ये दोनों टीम अधिकतम 14 अंक ही हासिल कर सकती हैं.
इसलिए चेन्नई और दिल्ली अपना-अपना आखिरी मैच जीत भी लेती हैं, तो दोनों को डर सताता रहेगा कि राजस्थान आखिरी मैच भी जीत गई तो वे दोनों बाहर हो जाएंगे. डर ये भी रहेगा कि राजस्थान का नेट रन रेट चेन्नई और दिल्ली, दोनों से बेहतर है.
दूसरी ओर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों टीम अधिकतम 15 अंक हासिल कर सकती हैं. लखनऊ को राजस्थान पर जीत मिलती है, तो सबसे ज्यादा खुश पंजाब और कोलकाता ही होंगी. क्योंकि आज लखनऊ जीती तो कहीं ना कहीं कोलकाता और पंजाब की प्लेऑफ की राह कुछ हद तक आसान हो जाएगी. कुल मिलाकर देखा जाए, तो आज राजस्थान की हार से चेन्नई, पंजाब, दिल्ली और कोलकाता, इन चारों टीमों को फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान