यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. राजनीति और देश-दुनिया के मुद्दों पर वीडियो बनाने वाले ध्रुव राठी की कमाई और नेटवर्थ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति करीब 58 करोड़ रुपए बताई जा रही है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर ध्रुव राठी इतने पैसे कैसे कमाते हैं? क्या उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया यूट्यूब है या फिर उनके दूसरे बिजनेस भी हैं?
ध्रुव राठी ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपनी पूरी संपत्ति, कमाई ब्योरा नहीं दिया है. 58 करोड़ उनकी अनुमानित नेट वर्थ है. साथ ही उनके पास Tesla, Range Rover, BMW और Mercedes-Benz जैसी गाड़ियों भी हैं. लेकिन अभी कमाई के आंकड़े से भी बड़ा सवाल ये है कि जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी भारत से ज्यादा कमाते हैं या जर्मनी से?
ध्रुव राठी की कमाई कैसे होती है?
ध्रुव राठी की कमाई का सबसे ज्यादा यूट्यूब से होती है. उनके वीडियो राजनीति, अर्थव्यवस्था, इतिहास, पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर होते हैं. इन वीडियो को काफी ज्यादा लोग देखते हैं और यूट्यूब इन्हें इसके लिए पे करता है. इसके अलावा जब किसी वीडियो पर एड दिखाए जाते हैं, तो उससे क्रिएटर की कमाई होती है.
यूट्यूब से होने वाली कमाई सिर्फ सब्सक्राइबर्स पर निर्भर नहीं है. वीडियो कितने लोगों ने देखा, दर्शक किस देश से हैं, वीडियो कितनी देर देखा गया और विज्ञापन देने वाली कंपनियां कितना खर्च कर रही हैं, इन सभी बातों का असर कमाई पर पड़ता है. ध्रुव राठी के चैनल के अलावा एक व्लॉग और शॉर्ट्स कंटेंट चैनल भी हैं. इससे वह अलग-अलग तरह के दर्शकों तक पहुंचते हैं. लेकिन, उनके हर महीने यूट्यूब से होने वाली कमाई का कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है.
ब्रांड डील से होती है कमाई?
बड़े डिजिटल क्रिएटर्स की कमाई सिर्फ एड तक लिमिट नहीं रहती है. कंपनियां अपने प्रोडक्ट और सर्विस का प्रचार करने के लिए क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप करती हैं. इसके बदले उन्हें पेमेंट किया जाता है. ध्रुव राठी जैसे बड़े क्रिएटर के लिए ब्रांड पार्टनरशिप और स्पॉन्सरशिप भी कमाई का जरिया है.
ऑनलाइन कोर्स से कितना पैसा आता है?
ध्रुव राठी के दूसरे व्यावसायिक काम भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कमाई ऑनलाइन कोर्स, मर्चेंडाइज और AI Fiesta नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म से भी होती है. हालांकि, इन सभी बिजनेस से ध्रुव राठी को कितनी आमदनी होती है, इसका भी ब्योरा उन्होंने कभी सार्वजनिक नहीं किया.
क्या हर महीने कमाते हैं 60 लाख रुपए?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ध्रुव राठी की हर महीने की कमाई करीब 60 लाख रुपए है. लेकिन इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वैसे डिजिटल क्रिएटर की आमदनी हर महीने एक जैसी नहीं होती है. किसी महीने वीडियो पर ज्यादा व्यूज आ सकते हैं, तो किसी महीने कम. विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप, बिजनेस की बिक्री और दूसरे सोर्स से होने वाली आय भी बदल सकती है. इसके अलावा, कुल कमाई और व्यक्तिगत मुनाफे में अंतर होता है. कंटेंट बनाने, टीम रखने, कारोबार चलाने, टैक्स और दूसरे खर्चों के बाद हाथ में बचने वाले पैसे अलग हो सकते हैं.
जर्मनी या भारत, कहां से होती है ज्यादा कमाई?
ध्रुव राठी जर्मनी में रहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी सारी कमाई जर्मनी से ही होती है. वो भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी में वीडियो बनाते हैं और उनके कंटेंट को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा सकता है.
यूट्यूब की कमाई में दर्शकों की लोकेशन अहम होती है. अलग-अलग देशों में एड की रेट अलग होती हैं. इसलिए ऐसा हो सकता है कि किसी वीडियो को भारत में ज्यादा व्यूज मिलें, लेकिन दूसरे देश के दर्शकों से प्रति व्यू कमाई अलग हो. फिर भी सिर्फ इस आधार पर ये तय नहीं किया जा सकता कि ध्रुव राठी भारत से ज्यादा कमाते हैं या जर्मनी से. उनकी भारत और जर्मनी से होने वाली कमाई का अलग-अलग आंकड़ों का पब्लिक ऐलान नहीं है.
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए