सबसे तेज T20I शतक… शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

8031b95c4b4f8ad174dd67ec4862b8d117916139551541212 original


शाइ होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था, लेकिन भारतीय गेंदबाज इसे डिफेंड नहीं कर पाए. होप ने 45 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने सबसे तेज टी20 शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब हुई थी, मयंक यादव ने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटका दिए थे. शाइ होप के साथ ओपनिंग करने आए कामिल पूरन 4 और तीसरे नंबर पर आए शिमरोन हेटमायर शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद होप ने रोवमैन पॉवेल (24) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की फिर शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 120 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.

शेरफेन रदरफोर्ड ने होप के साथ मिलकर 120 रनों की साझेदारी की. रदरफोर्ड ने मात्र 37 गेंदों 7 छक्के और 7 चौकों की मदद से 84 रन बनाए, हालांकि वह अपने शतक तक नहीं पहुंच पाए. उनकी पारी को कुलदीप यादव ने आउट किया. उनके आउट होने के बाद होप ने अपने गियर बदले और आक्रामक खेलने लगे.

होप ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 10 रन चाहिए थे और होप को भी अपना शतक पूरा करने के लिए इतने ही रन चाहिए थे. 19वां ओवर अक्षर पटेल ने डाला, जिनकी पहली गेंद पर होप ने छक्का जड़ा. दूसरी गेंद मिस और तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर शाइ होप ने अपना शतक पूरा किया.

शाइ होप ने वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे तेज T20I शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 47 गेंदों में शतक लगाया था. वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स हैं, जिन्होंने 39 गेंदों में शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें- दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा – हम एक वर्ल्ड चैंपियन…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *