कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए

489fd8861d13805b4994e2962d2cbfd517874590721361212 original


सारांश जैन ने 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया गया, जिसकी पहले से उम्मीद थी. गिल ने बताया कि कुलदीप यादव को इन्फेक्शन है, जिस वजह से सारांश को मौका मिल रहा है. लेकिन सारांश की कहानी शानदार है, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई और अब डेब्यू कर रहे हैं. चलिए आपको उनके बारे में सबकुछ बताते हैं.

सारांश जैन ऑलराउंडर हैं. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. 54 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए और 188 विकेट चटकाए. सारांश अश्विन को अपना आइडल मानते हैं. वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, हालांकि उनका सफर धीरे-धीरे आगे बढ़ा. 2014 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले सारांश 2022 में सुर्खियों में छाए थे. तब तक उन्होंने सिर्फ फर्स्ट क्लास के 8 ही मैच खेले थे. उस वर्ष उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में 13 विकेट चटकाए थे और एक महत्वपूर्ण अर्धशतक भी जड़ा था. उनकी टीम ने पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था.

श्रीलंका दौरे के लिए सारांश जैन को क्यों चुना गया?

इंदौर से आने वाले सारांश जैन को टीम में कई कारणों से चुना गया था. एक कारण ये भी था कि वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हो गए थे. श्रीलंका में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, इसलिए भारतीय मैनेजमेंट एक ऑफ स्पिनर को चाहते थे. इसके आलावा सारांश का हालिया रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन भी शानदार रहा, उन्होंने 57.55 की औसत से 518 रन बनाए और 30 विकेट लिए. इससे पहले दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने 2 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए और 16 विकेट भी लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. जारी सीरीज से पहले वह इंडिया ए के साथ भी श्रीलंका आए थे, जहाँ दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 70 रन बनाए थे और 6 विकेट भी लिए थे.

यह भी पढ़ें- BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह

सारांश जैन के आंकड़े

सारांश जैन ने 54 फर्स्ट क्लास मैचों की 85 पारियों में 2223 रन बनाए, जिसमे 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 188 विकेट लिए. लिस्ट ए के 47 मैचों में खेली 35 पारियों में उन्होंने 553 रन बनाए और 38 विकेट लिए. टी20 ए उन्होंने 20 मैच खेले, जिनमें खेली 8 पारियों में 37 रन उनके नाम है और 17 पारियों में 18 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *