Share Market Today: शेयर बाजार में छाई हरियाली, 157 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी में भी 67 अंकों की तेजी


Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुलने के चंद मिनटों बाद लाल निशान में आ गया. सेंसेक्स 377 अंक लुढ़ककर 72942 पर आ गया. इसी तरह से निफ्टी भी 66 अंकों की गिरावट के साथ 22642 के लेवल पर आ गया. 

हालांकि, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 6 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 157 अंक उछलकर 73477 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, 67 अंक चढ़कर निफ्टी ने 22723 के लेवल से कारोबार की शुरुआत की. 

एशियाई बाजार

सोमवार, 6 अप्रैल की सुबह एशियाई बाजारों में कारोबार का मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. जापान के निक्केई 225 में 0.62 परसेंट की बढ़त देखी जा रही है. टॉपिक्स में 0.23 परसेंट की तेजी है. दक्षिण कोरिया का ब्लू-चिप कोस्पी भी 1.8 परसेंट आगे है और स्मॉल-कैप कोस्डैक ने भी 0.98 परसेंट की बढ़त हासिल की है. आज कई एशियाई बाजार छुट्टियों के चलते बंद हैं. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और हांगकांग में ईस्टर मनाया जा रहा है, जबकि चीन और ताइवान में चिंगमिंग महोत्सव (कब्रों की सफाई का त्योहार) मनाया जा रहा है.

अमेरिकी बाजार

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बाद रविवार शाम को अमेरिकी इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े वायदा सौदे (futures) गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. इस दौरान डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 253 अंक या 0.5 परसेंट की गिरावट आई. S&P 500 और Nasdaq-100 फ्यूचर्स में भी क्रमशः 0.6 परसेंट और 0.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. 

कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में आज ऊछाल देखा जा रहा है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) 111.84-114.57 डॉलर प्रति बैरल की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड वायदा आज सुबह 1.48 परसेंट बढ़कर 110.64 डॉलर पर था. वहीं, COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 0.57 परसेंट की बढ़त के साथ 112.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है. 

US डॉलर

छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.18 परसेंट बढ़कर 100.21 पर था. यह इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में US डॉलर की मजबूती या कमजोरी का मूल्यांकन करता है. इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक आदि जैसी मुद्राएं शामिल हैं. 02 अप्रैल को रुपया 1.77 परसेंट मजबूत  होकर डॉलर के मुकाबले 93.10 पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें:

गिरते-संभलते बाजार में एनर्जी स्टॉक्स का कमाल, महीने भर में दिया 28 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न; लिस्ट में कई नाम 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *