मां शौकत आजमी को याद कर भावुक हुईं शबाना, बोलीं- ‘अभिनय ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी’

a0dca0fa98fa9a76c8cf9870fce6251717790143492741434 original


दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अक्सर अपने माता-पिता की यादों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा करती रहती हैं. इस कड़ी में उन्होंने अपनी मां शौकत आजमी को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा की. इसमें अभिनेत्री ने अपनी मां की पर्सनैलिटी, उनके अभिनय और जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को याद किया. साथ ही बताया कि उनकी मां को अपने जीवन में सबसे ज्यादा खुशी किस चीज से मिली थी.

अपनी मां को याद कर छलका शबाना का दर्द
शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘वह एक शानदार पत्नी, मां, घर संभालने वाली महिला और अपने करियर में सफल अभिनेत्री थीं. जब वह अपने जीवन के आखिरी दिनों में थीं, तब मैंने उनसे पूछा था कि जिंदगी के किस हिस्से ने उन्हें सबसे ज्यादा संतोष और खुशी दी.’

ये भी देखें- Cannes 2026: साड़ी के बाद दिखा अदिति राव का ग्लैमरस अवतार, नियॉन ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत, देखें तस्वीरें

शौकत आजमी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी
शबाना ने आगे बताया, ‘इस सवाल के जवाब में मां ने कहा कि अभिनय उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी थी. अगर मुझसे भी यही सवाल पूछा जाए, तो मेरा जवाब भी यही होगा.’ शबाना की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी.

अनिल कपूर ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता अनिल कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए शौकत आजमी को याद किया और लिखा- ‘उनकी याद आती है.’

ये भी देखें- ‘टेंशन होने लगी…’, दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी सुन घबरा गए थे हसबैंड विवेक दहिया, ऐसा था रिएक्शन

शौकत आजमी ने कैसे लोंगों के दिलों में बनाई जगह?
शबाना आजमी की मां शौकत आजमी भारतीय थिएटर और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री थीं. उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. वह खास तौर पर ‘गरम हवा’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. वहीं उनके पिता कैफी आजमी उर्दू साहित्य के सबसे मशहूर कवियों में गिने जाते हैं.

‘कैफी एंड आई’ आत्मकथा 
शबाना के पिता कैफी आजमी का निधन साल 2002 में हुआ, जिसके बाद शौकत आजमी ने ‘कैफी एंड आई’ नाम से एक आत्मकथा लिखी थी. बाद में इसी किताब पर ‘कैफी और मैं’ नाम का उर्दू नाटक भी बनाया गया था. खास बात यह रही कि इस नाटक में शबाना आजमी ने अपनी ही मां का किरदार निभाया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *