‘दृश्यम 3’ ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

1f212b9bd6911af2ec375d2863730a1e17917305057431403 original


हिंदी सिनेमा जगत में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ही मचा दिया है. फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. इसने इंडिया से लेकर दुनियाभर में बंपर कमाई की है. इसी के साथ ही अब इसके ओवरसीज के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा सीक्वल दुनियाभर में रिकॉर्ड बना रहा है. एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स भी बनाए. वहीं, अब ओवरसीज में भी फिल्म ने बंपर कमाई की, जिसके बाद इसने 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है. चलिए बताते हैं फिल्म का 10 दिनों के ओवरसीज कलेक्शन और रिकॉर्ड के बारे में…

‘दृश्यम 3’ का डे-10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 – सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया.
– दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने पांचवे दिन 19.50 करोड़, छठे दिन 15.50 करोड़ और सातवें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 245.50 करोड़ हो चुका है.
– वहीं, फिल्म ने 8वें दिन 14.50 करोड़ तो 9वें दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
– जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 286.50 करोड़ (नेट) रहा.

डे बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
डे-10 20.80 करोड़ (10.30 बजे तक) 30 परसेंट
टोटल 307.30 करोड़  

‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज में भी शानदार बिजनेस किया है और 9 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 103 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 446.80 करोड़ कलेक्शन रहा. हालांकि, अभी 10वें दिन का ओवरसीज कलेक्शन रात 10.30 बजे तक आएगा.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

‘दृश्यम 3’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर (ओवरसीज)

इसी के साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज में भी बॉक्स ऑफिस पर 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिया है. इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री तो मारी साथ ही ये ओवरसीज की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर भी बन चुकी है. इसने ‘भूत बंगला’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘बॉर्डर 2’ समेत 9 फिल्मों के ओवरसीज रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. देखिए ओवरसीज की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 451 करोड़
2. दृश्यम 3- 103 करोड़
3. भूत बंगला- 57.55 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 61 करोड़
5. बॉर्डर 2- 57.25 करोड़
6. कॉकटेल 2- 42.96 करोड़
7. हनुमान अंश- 39.8 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 33.36 करोड़
9. अल्फा- 28.15 करोड़
10. ओ रोमियो- 24.75 करोड़

आपको बता दें कि इस लिस्ट ‘धमाल 4’ बाहर हो गई है, जिसने 26.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब ये टॉप 10 ओवरसीज ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट से बाहर हो गई है, जो कि दसवें नंबर पर थी.

‘दृश्यम 3’ बनी चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने प्रॉफिट कमाने के मामले में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पछाड़ दिया है, जिसके बाद ये 2026 की चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, 9 दिनों में ‘दृश्यम 3’ ने 285.5 करोड़ (नेट) कलेक्शन किया. इसका बजट 110 करोड़ था और इस लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट 159.55% रहा, जो कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा रहा था.  

आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बजट 90 करोड़ था और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 233.45 करोड़ रहा था. इस लिहाज से फिल्म का टोटल प्रॉफिट 159.39% रहा था, जिसे ‘दृश्यम 3’ ने पीछे छोड़ दिया है. अब ये इस साल की पांचवी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *