पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है…’

b31f56e2b9f9cc6d39f6d4f9262b90b617917075199241483 original


‘दो शिकारी’ फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और बिस्वजीत चटर्जी के एक किसिंग सीन को लेकर सालों पहले बहुत बवाल हुआ था. आज भी इस सीन की चर्चा होती है. अब बिस्वजीत की बेटी और एक्ट्रेस पल्लवी चटर्जी से इस बारे में बात की है. उन्होंने कहा है कि कंसेट लेना जरूरी होता है.

पल्लवी बोलीं, ‘बहुत ऐंबैरेसिंग होता है.’

हिंदी रश के एक पॉडकास्ट में जब उनसे इस बारे में बात की गई तो पहले तो उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया. पल्लवी चटर्जी ने कहा,  ‘बच्चों के लिए ये बहुत ऑकवर्ड और एंबेरेसिंग आंसर देना होता है कि आपके पापा ने किसके साथ क्या किया. आपकी मां ने किसके साथ क्या किया. अरे उनसे पूछो. या वो जो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर थे उनसे पूछो. जो वहां थे आपको उन लोगों से पूछना चाहिए ना. आप अगर पूछ सकते हो, रेखा जी से पूछो. जैसे किसी ने अगर पापा से पूछा है तो वेरी गुड क्योंकि वो वहां थे, आई एम नॉट एलिजिबल टू से.’

कंसेंट पर क्या बोलीं पल्लवी?

जब पल्लवी को इस किसिंग सीन वाले विवाद पर पहले दिए उनके एक जवाब का हवाला दिया गया तो उन्होंने सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैं बोल रही हूं कि ये अगर किसी के साथ होता है तो गलत है. कंसेंट एक बार लेना चाहिए, वो चाहे उनके साथ हो या किसी के साथ हो. लेकिन आई एम नॉट एलिजिबल टू से कि ये सही था या गलत था क्योंकि मुझे पता ही नहीं हुआ क्या था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने पहले भी इंटरव्यू में बोला था कि अगर ये सही में हुआ था तो उनको कंसेंट लेना जरूरी था. मैंने ऐसा तो कुछ कभी देखा नहीं और इंडस्ट्री में अगर इतना बड़ा वो सब होता तो… कुछ शायद हुआ होगा, मुझे नहीं पता. मैं ये नहीं बोल रही हूं कि नहीं हुआ होगा.

इंटरव्यू में ‘मसाला’ डालने पर कही ये बात

उन्होंने ये भी कहा, ‘इतने सालों बाद ऐसे एक सेंसेशनल न्यूज में किसका इंटरेस्ट है. जो भी लोग इंटरव्यूज लेते हैं, उनमें आजकल ये हो गया है कि कुछ भी मसाला आप डालो इंटरव्यू में पर उसको सही तरीके से डालो न. जहां पर आप थे ही नहीं, जो लोग वहां थे उनसे पूछना चाहिए.’

क्या था रेखा और बिस्वजीत का विवादित सीन?

दरअसल, जिस किसिंग सीन की बात हो रही है, उस वक्त रेखा महज 15-16 साल की रही होंगी. उन्हें बिस्वजीत चटर्जी के अपोजिट अपनी पहली फिल्म मिली थी. साल 2016 में रेखा की बायोग्राफी ‘रेखा: अनटोल्ड स्टोरी’ आई थी, जिसमें उनकी इस फिल्म के इंटिमेट सीन के बार में भी बात की गई थी. उनकी बायोग्राफी के हिसाब से दो शिकारी में एक इंटिमेट सीन में बिस्वजीत ने उनकी इजाजत के बिना उन्हें किस किया और 5 मिनट तक वो उन्हें किस करते रहे. रेखा ने खुद को छुड़वाने की कोशिश भी की लेकिन बिस्वजीत ने एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा. इस सीन के बाद रेखा रोने लगीं थीं, वहीं सेट पर मौजूद लोग इस सीन को देखकर तालियां बजा रहे थे.

पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है...’

ये किसिंग सीन ‘दो शिकारी’ में फिल्माया गया था. इस फिल्म के डायरेक्टर कुलजीत पाल थे. फिल्म ‘दो शिकारी’ सेंसर बोर्ड की आपत्तियों के कारण करीब एक दशक बाद रिलीज हो पाई थी. पहले इस फिल्म का नाम ‘अनजाना सफर’ था. सेंसर बोर्ड ने बोल्ड और इंटिमेट सीन्स के चलते इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था और इसे आपत्तिजनक बताया था. इस फिल्म में कई बदलाव किए गए और इसका नाम बदल कर ‘दो शिकारी’ किया गया तब जाकर करीब एक दशक बाद ये फिल्म थिएटर में रिलीज हो पाई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *