Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब

06165298feca9b46a97d4ebea0106bfa17834144408141257 original


Secret Ingredient For Soft Chapati: रोटी भारतीय खाने का सबसे अहम हिस्सा है. लेकिन कई बार अच्छी क्वालिटी का आटा इस्तेमाल करने के बाद भी रोटियां सख्त बन जाती हैं या थोड़ी देर में उनका स्वाद और नरमाहट दोनों कम हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आटा गूंथते समय एक छोटा-सा बदलाव आपकी रोटियों को पहले से कहीं ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट बना सकता है. 

कैसे बना सकते हैं मुलायम रोटी?

खाना बनाने से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि आटा गूंथने से पहले उसमें एक चुटकी चीनी मिलाना काफी फायदेमंद हो सकता है. इसके साथ चाहें तो स्वाद के अनुसार थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं. चीनी की यह छोटी-सी मात्रा रोटी को मीठा नहीं बनाती, बल्कि उसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करती है। इससे रोटियां लंबे समय तक नरम बनी रहती हैं और खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं. कुछ एक्सपर्ट्स साधारण नमक की जगह काला नमक मिलाने की भी सलाह देते हैं. काला नमक पाचन के लिए बेहतर माना जाता है और गैस, अपच व पेट फूलने जैसी समस्याओं में भी मदद कर सकता है.

आटा गूंथने का तरीका भी जरूरी

सिर्फ चीनी मिलाना ही काफी नहीं है, आटा गूंथने का तरीका भी उतना ही जरूरी है. हमेशा गुनगुने पानी से आटा गूंथने की कोशिश करें। इससे आटा अच्छी तरह तैयार होता है और उसकी बनावट मुलायम रहती है. पानी एकदम ज्यादा या कम नहीं होना चाहिए. आटा इतना नरम होना चाहिए कि उंगली से दबाने पर हल्का निशान बन जाए, लेकिन वह हाथों से चिपके नहीं. आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत बेलने की बजाय कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके लिए साफ सूती कपड़े या प्लेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस दौरान आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है, जिससे रोटियां बेलना आसान होता है और पकने के बाद वे ज्यादा मुलायम बनती हैं. 

इसे भी पढ़ें – Sawan 2026 Vrat Recipes: उपवास में बनाएं ये पारंपरिक फलाहारी डिश, जिससे मिलेगा स्वाद और बनेगी सेहत

रोटी बेलते समय क्या रखें ध्यान?

रोटी बेलते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसकी मोटाई हर तरफ बराबर हो. अगर कहीं ज्यादा मोटी और कहीं ज्यादा पतली होगी, तो रोटी सही तरीके से नहीं फूलेगी और उसकी बनावट भी अच्छी नहीं आएगी. तवा भी पहले से अच्छी तरह गर्म होना चाहिए. ठंडे तवे पर रोटी डालने से वह ज्यादा देर तक पकती है, जिससे उसके सख्त होने की संभावना बढ़ जाती है. रोटी तवे से उतरने के बाद उस पर हल्का-सा देसी घी लगा दें. इससे न सिर्फ उसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि रोटियां लंबे समय तक मुलायम भी बनी रहती हैं.

इसे भी पढ़ें  – Kopi Luwak: इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *