सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

b516f04a820283af1d3ab9293f67e13517869693340051216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुलिस ने खजाना सुरक्षित कर मालिक की तलाश शुरू की।

Belgium Gold Treasure: क्या आपने भी ऐसे मामले सुने हैं, जिसमें खुदाई के दौरान लोगों को कीमती सामान मिला हो? ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जब जमीन खोदते समय लोगों के हाथ करोड़ों की चीज लग जाती है. सोचिए, आप घर या सड़क के आसपास खुदाई का काम कर रहे हैं और अचानक खुदाई करते हुए आपको सोने से भरा बैग मिल जाए तो जाहिर सी बात है कि किसी के भी होश उड़ जाएंगे. बेल्जियम से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. जानिए क्या है मामला?

खुदाई के दौरान मिला खजाना

दरअसल, बेल्जियम के सिंट-गिलिस-डेंडरमोंडे में सीवर लाइन बदलने के लिए खुदाई की जा रही थी और इसी दौरान कंस्ट्रक्शन टीम को जमीन के नीचे छिपा एक बैग मिला. इस बैग में कोई छोटी-मोटी चीज नहीं थी, बल्कि सोने का काफी सामान था, जैसे सोने के टुकड़े,कीमती सिल्लियां मिली और सोने के बिस्कुट मिले, जिसे देखकर टीम चौंक गई. 

18 साल के लड़के को मिला सोना

बता दें कि यह खजाना एक 18 साल के एक मजदूर को मिला था, जिसे शुरुआत में लगा कि जमीन के नीचे कोई सामान्य सिक्का है, लेकिन बाद में इसकी असलियत पता चली. जब इस बात का पता पुलिस को चला तो पुलिस ने खजाने को सुरक्षित कर लिया. 

FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज

मौके पर लगी लोगों की भीड़

इस बात का पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर लगने लगी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और सोने को सुरक्षित जगह तुरंत पहुंचाया गया. 

कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

इन सभी चीजों की अनुमानित कीमत लगभग 9 मिलियन यूरो यानी 98 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अब जांच की जा रही है कि ये सोना कही चोरी का तो नहीं है और साथ ही इस सोने का मालिक कौन है? हालांकि अभी मालिक कौन है इसका पता नहीं चला है. 

आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *