पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के बाद व्हीलचेयर पर क्यों बैठी अलका याग्निक? सिंगर ने बताया अब कैसी है तबियत

309e30bee2e97ef9ed66d435f8af542d1782382708923587 original


सिंगर अलका याग्निक को 23 जून को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अलका के पद्म अवॉर्ड सेरेमनी से कई वीडियोज वायरल हैं. अलका पूरे दो साल बाद पब्लिक में आई थीं. अवॉर्ड सेरेमनी में अलका को चलने के लिए अटेंडेंट का सहारा लेना पड़ा. वहीं सेरेमनी के बाद वो व्हीलचेयर पर भी बैठी दिखीं. अलका की ऐसी हालत देख फैंस टेंशन में आ गए. 

अलका याग्निक ने किया पोस्ट 

अलका याग्निक ने पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी तबियत को लेकर अपडेट दिया. साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के बाद  वो व्हीलचेयर पर क्यों बैठी थीं. 

अलका याग्निक ने पोस्ट कर लिखा, ‘आपके प्यार, चिंता और इतना सारी विशेज के लिए थैंक्यू. मैं देखा कि सेरेमनी के मेरे वीडियो के लेकर फैंस चिंता में हैं. मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और रिकवरी कर रही हूं. पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के लंबे और यादगार दिन में बाद में थक गई थी और इसीलिए मैंने जाते वक्त व्हीलचेयर की रिक्वेस्ट की थी.’

ये भी पढ़ें- तारक मेहता के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ ने लिखा अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का स्क्रीनप्ले, शाहरुख संग भी कर चुके हैं फिल्म

आगे अलका ने लिखा, ‘प्लीज आप लोग मेरी चिंता मत करिए. मैं बहुत अच्छा फील कर रही हूं और बहुत आभारी हूं आप सभी की प्रार्थनाओं और सपोर्ट के लिए. इससे मुझे तारत मिल रही है. देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स को इस सम्मान के लिए मेरा दिल से धन्यवाद. इस अच्छे पल को सेलिब्रेट करिए. प्यार और आभार.’

ये भी पढ़ें- ‘मैं टेबल साफ करता था, खाना परोसता था…’ बॉलीवुड में आने से पहले ऐसी थी सुनील शेट्टी की हालत

बता दें कि अलका याग्निक को सुनने में दिक्कत है. वो सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रही हैं. अलका ने पोस्ट करके फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया था. इसके बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूर हैं. लंबे समय के बाद वो पद्म अवॉर्ड सेरेमनी में दिखीं. अलका ने अवॉर्ड सेरेमनी के बाद एक पोस्ट कर सभी को धन्यवाद भी दिया.

बता दें कि अलका याग्ननिक इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. अलका ने 90 के दशक में चार्टबस्टर गाने दिए हैं. उन्होंने सिंगर कुमार सानु और उदित नारायण संग कई हिट गाने दिए हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *