राम का वनवास-रावण का नाश…4000 करोड़ी ‘रामायणम’ की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

60b3bd698bfe20454b337fdb2948530617917235427621403 original


नितेश तिवारी इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को  जल्द ही दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इतंजार है. ऐसे में हर दिन फिल्म से कोई ना कोई पोस्टर जारी किया जा रहा है. अब फिल्म के नए पोस्टर में राम का वनवास और रावण के नाश की झलक देखने के लिए मिली है.

दरअसल, नवरात्रि 2026 की शुरुआत होते ही ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायणम’ से नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपने कैरेक्टर में नजर आए. वहीं, उनके पीछे रावण का भी आतंक देखने के लिए मिला.

राम का वनवास और रावण का सर्वनाश…

‘रामायणम’ के मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें रावण का आतंक और राम के वनवास की झलक देखने के लिए मिलती है लेकिन ये सिर्फ राम का वनवास ही नहीं था बल्कि रावण के सर्वनाश की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी. फिल्म के नए पोस्ट में इसी की झलक देखने के लिए मिलती है. इसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

फिल्म का नया पोस्टर शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘नवरात्रि के पवन अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. यह राम के युग का आरंभ है.’

कब रिलीज होगी ‘रामायणम’?

इसके साथ ही फिल्म ‘रामायणम’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो ‘रामायणम’ के नए पोस्टर में इसकी रिलीज डेट भी रिवील की गई है. फिल्म को 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर इसी साल 2026 में ही रिलीज किया जाएगा. फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी. इसे हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में भी देखा जा सकता है. 

गौरतलब है कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ को दो भाग में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के एक पार्ट का बजट 200 करोड़ है. फिल्म के टीजर के मुताबिक, इसके पहले पार्ट में रावण की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है कि वो कैसे आया और उसका आतंक कैसे फैला? इसे प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की दशहरा के मौके पर एडवांस बुकिंग भी शुरू होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *