ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़

328e66f0191720bc0e883da17e81bd191782989308739587 original


मॉडल और डांसर प्रोतिमा बेदी को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना गया. वो अपने इसी बेबाक अंदाज की वजह से काफी विवादों में भी रहीं. प्रोतिमा ने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी. उन्होंने मॉडलिंग के तौर पर अपना करियर 1970 के दशक में शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर डांसिंग शुरू की. वो ओडिसी डांसर बनी.

विवादों में घिरा था नाम

1974 में प्रोतिमा बेदी तब ज्यादा विवादों में आईं जब वो मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ती दिखीं. ये एक मैग्जीन के लिए पब्लिसिटी कैम्पेन था. इसी के साथ वो देश की सबसे ज्यादा विवादित पब्लिक फिगर में से एक बन गई थीं

ओपन मैरिज में रहीं प्रोतिमा
प्रोतिमा की शादी एक्टर कबीर बेदी के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे पूजा और सिद्धार्थ बेदी थे. प्रोतिमा और कबीर की शादी 1969 और 1974 तक ही चली थी. कबीर ने बताया था कि वो और प्रोतिमा ओपन मैरिज में थे. 

ये भी पढ़ें- ‘मां है ना’ के विनर बने कुशल तंवर, रोडीज और स्प्लिट्सविला के बाद लगाई हैट्रिक

उन्होंने कहा था, ‘हमारे बीच ऐसा हो गया था कि आप जो करना चाहती हैं वो आप करिए. मैं वो करूंगा जो मैं करना चाहता हूं. हमारी ओपन मैरिज हो गई थी. लेकिन हमारे लिए ओपन मैरिज भी काम नहीं की और हम अलग हो गए.’ बता दें कि प्रोतिमा और कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने सुसाइड से अपनी जान ले ली थी.

ये भी पढ़ें- Ramayana का सीन हुआ लीक, क्रिएटर का बड़ा दावा, बोले- फ्री मार्केटिंग के लिए मेकर्स ने जानबूझकर ‘रामायण’ में खराब VFX दिखाया

प्रोतिमा का निधन, नहीं मिला शव

बता दें कि प्रोतिमा बेदी अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनका निधन तब हुआ जब वो 49 साल की थीं. उनका शव कभी नहीं मिला. कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पास मालपा में हुए लैंडस्लाइड की वजह से उनका निधन हुआ. 

उनकी बेटी पूजा ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए स्क्रीन से कहा था कि उनकी मां की इच्छा थी कि जब भी उनका निधन हो तो वो प्रकृति के करीब हों. और अपनी जिंदगी के अंतिम समय में वो पहाड़ों पर थीं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *