वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इस मुकाबले में वैभव 10 गेंद में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. इस छोटी सी पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए. उन्हें दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. वैभव को विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया.
वैभव के लिए यह मैच कई कारणों से यादगार बना. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जब पहली बार उनका सामना जोफ्रा आर्चर से हुआ, तो 15 साल के खिलाड़ी ने जोरदार छक्का जड़ दिया. वैभव चाहे अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हों, फिर भी उन्होंने 3 बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं.
सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अपनी पहली 3 गेंदों पर सिर्फ एक रन बना पाए थे. उन्होंने अपनी पारी का पहला छक्का जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगाया. इसी के साथ वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह कीर्तिमान 15 साल 99 दिन की उम्र में बनाया.
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय
सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था.
पहले मैच में अर्धशतकीय साझेदारी
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में अर्धशतकीय साझेदारी कर कीर्तिमान बनाया. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने अभिषेक के साथ मिलकर 29 गेंद में 50 रन जोड़े.
यह भी पढ़ें: