Welcome To The Jungle BO Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ की नहीं थमी कमाई, बनाया डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

9dde5db6c26828d671a9acefad143a3217832560136581403 original


Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये ‘भूत बंगला’ के बाद 2026 की अक्षय कुमार की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. ऐसे में 9वें दिन भी फिल्म ने बंपर कमाई की और एक रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘वेलकम टू द जंगल’ का 9 दिनों का कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने शनिवार 9वें दिन 7.92 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म ने 8वें दिन 4.95 करोड़ कमाए थे. इस लिहाज से 9वें दिन 60% जंप देखने के लिए मिली थी, जिसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 108.08 हो गया. 

यह भी पढ़ें: 3 बीवियां, 3 बच्चे, 4 भाई बहन, पिता ने भी की थी दो शादियां, जानें कितना बड़ा है आमिर खान का परिवार

बनी अक्षय कुमार की 7वीं 100 करोड़ी फिल्म

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 9वें दिन के कलेक्शन के बाद अक्षय कुमार के करियर में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. कोविड-19 के बाद ये अक्षय कुमार की 7वीं 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है. इस लिस्ट में ‘सूर्यवंशी’, ‘OMG 2’, ‘स्काई फोर्स’, ‘हाउसफुल 5’, ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. 

इतना ही नहीं, अगर अक्षय कुमार के करियर की 100 करोड़ी फिल्म के बारे में बात करें तो इसकी लिस्ट थोड़ी लंबी है. ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार की 21वीं 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है. देखिए लिस्ट…
1. हाउसफुल 2
2. राउडी राठौर
3. हॉलिडे
4. एयरलिफ्ट
5. हाउसफुल 3
6. रुस्तम
7. जॉली एलएलबी 2
8. टॉयलेट एक प्रेम कथा
9. गोल्ड
10. 2.0
11. केसरी
12. मिशन मंगल
13. हाउसफुल 4
14. गुड न्यूज
15. सूर्यवंशी
16. OMG 2
17. स्काई फोर्स
18. हाउसफुल 5
19. जॉली एलएलबी 3
20. भूत बंगला
21. वेलकम टू द जंगल

यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया बंपर कलेक्शन, जानें दो दिन में कितना वसूला बजट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो इसमें अक्षय कुमार समेत करीब 30 एक्टर्स हैं. इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है. इसकी कहानी की बात करें तो इसमें 2000 करोड़ की फेक फिल्म की कहानी को दिखाया गया है. इसमें रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *