नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

ad221f80e05b35339c3bb0abb3ff48061791821117961587 original


एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था. एक्ट्रेस काम से और छुट्टियां मनाने के लिए बाली गई थीं, जहां उनके साथ हादसा हुआ और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी. इसके बाद वो बाली में हॉस्पिटल में एडमिट रही और फिर एयर एंबुलेंस से इंडिया आईं. अब इंडिया में उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई. 

एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो कुर्सी पर बैठी हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही हैं. नुसरत सामने टीवी देख रही हैं. टीवी पर शाहरुख और काजल का गाना ‘रंग दे तू मुझे गेरुआ’ देख रही हैं. बता दें कि ये गाना 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ का है. गाने को अरिजीत सिंह और अंतरा मित्र ने गाया है. अमिताभ भट्टाचार्य ने लिरिक्स लिखे हैं.

नुसरत भरूचा ने लिखा ये पोस्ट

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- और ऐसे ही, शाहरुख और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान लेकर आए. रिमाइंडर है कि चीजें ठीक हो जाएंगी. धीरे-धीरे. हमेशा होती हैं. धीरे-धीरे ठीक हो रही और सपने देख रही. मालूम हो कि इससे पहले नुसरत भरूचा ने एक व्हीलचेयर की फोटो शेयर की थी. व्हीचेयर कुर्सी के पास रखी थी और खिड़की से सनसेट दिख रहा था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- मुझे सनसेट हमेशा से पसंद है और अब अचानक मेरा नजारा ऐसे बदल गया है. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है.

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट

इन फिल्मों में दिखीं नुसरत भरूचा

नुसरत के करियर की बात करें तो उन्होंने 2006 में ‘जय संतोषी मां’ से डेब्यू किया था. उन्हें फिल्म प्यार का ‘पंचनामा से पहचान मिली.’ उन्होंने ‘जनहित में जारी’, ‘सेल्फी’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (कैमियो), ‘अकेली’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’, ‘हुड़दंग’ जैसी फिल्में की हैं. 2025 में उन्हें ‘छोरी 2’ और ‘उफ्फ ये सियापा’ जैसे फिल्में की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *