- सीबीएसई 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका कॉपी का पोर्टल बंद है.
- पोर्टल ‘service unavailable’ दिखा रहा, छात्रों की बढ़ रही हैं मुश्किलें.
- आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ाई गई, पर छात्र मांग रहे समय.
- जांची गई कॉपी देखने के बाद होगा नंबरों की जांच या पुनर्मूल्यांकन.
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए इन दिनों जवाबों से ज्यादा सवाल खड़े हो गए हैं. सीबीएसई की तरफ से आंसर शीट की कॉपी पाने के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल छात्रों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. 19 मई को बोर्ड ने घोषणा की थी कि छात्र अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका की कॉपी पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे, लेकिन कई छात्रों को पोर्टल पर “service unavailable” का मैसेज दिखा. 20 मई को भी यही स्थिति बनी रही. सोशल मीडिया पर छात्रों ने अपनी परेशानी साझा की और कहा कि लिंक खुल ही नहीं रहा.
इस बीच सीबीएसई ने राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी है. लेकिन छात्रों का कहना है कि एक दिन की बढ़ोतरी काफी नहीं है, क्योंकि पोर्टल कई घंटों तक बंद रहता है और आवेदन नहीं हो पा रहा. छात्रों ने कम से कम एक हफ्ते का समय बढ़ाने की मांग की है, ताकि सभी को बराबर मौका मिल सके. हालांकि अभी तक पोर्टल पर Site is Under Updation का मैसेज आ रहा है.
दरअसल, सीबीएसई ने इस चरण में सिर्फ जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी देने की प्रक्रिया शुरू की है. यानी छात्र पहले अपनी कॉपी देखेंगे, उसके बाद अगर उन्हें किसी तरह की गलती लगती है, तो वे अगले चरण में नंबरों की जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. बोर्ड के तय कार्यक्रम के अनुसार, नंबरों की जांच, गलती की शिकायत और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 26 मई से 29 मई के बीच होंगे.
बोर्ड ने क्या कहा?
बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर छात्र को कॉपी देखने के बाद कोई गड़बड़ी लगती है, तो वह तय तारीख पर आवेदन कर सकता है. विशेषज्ञों की टीम फिर से कॉपी की जांच करेगी. इस प्रक्रिया के बाद नंबर बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं.
छात्रों को आ रही परेशानी
फिलहाल छात्रों की परेशानी यह है कि जब पोर्टल खुल ही नहीं रहा, तो वे आवेदन कैसे करें? कई छात्रों ने लिखा कि 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया, लेकिन लिंक काम नहीं कर रहा. कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि बार-बार कोशिश करने के बाद भी साइट खुलती नहीं है या बीच में बंद हो जाती है.
यह भी पढ़ें – NEET Re-Exam 2026: 21 जून को होगा री-एग्जाम, NTA ने जारी किए नए नियम और 30 दिन का मास्टर प्लान
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI