Extreme Heatwave: नौतपा में किस वक्त घर से निकलना बेहद खतरनाक, सेहत को क्या हो सकता है नुकसान?

e8e7a5bba68a606368f51939e07108db17795230224451381 original


Extreme Heatwave:  25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जो 2 जून तक चलेगा. इन नौ दिनों को साल का सबसे गर्म समय माना जाता है. इस दौरान सूरज की गर्मी बहुत तेज हो जाती है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है और लू चलने का खतरा बढ़ जाता है. मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के नौ दिनों में तापमान काफी ऊपर चला जाता है, जिससे लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है.

डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलना सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है. इस समय धूप बहुत तेज होती है और शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होने लगता है. अगर जरूरी काम न हो तो लोगों को इस समय घर के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है. बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढकना भी जरूरी बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, नौतपा के दौरान ज्यादा देर धूप में रहने से हीटस्ट्रोक, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. 

तेज धूप से शरीर को क्या नुकसान हो सकता है

नौतपा के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. अगर शरीर को समय पर पानी और ठंडक नहीं मिले तो हीटस्ट्रोक का खतरा हो सकता है. इसके कारण तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार हालत ज्यादा खराब होने पर व्यक्ति की जान तक खतरे में पड़ सकती है. डॉक्टरों के अनुसार, लगातार धूप में रहने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है. यही वजह है कि लोग जल्दी थकने लगते हैं. ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर गर्मी का असर ज्यादा होता है. साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा चक्कर आए या शरीर बहुत गर्म लगे तो उसे तुरंत छांव में ले जाकर पानी या ORS देना चाहिए. 

यह भी पढ़ेंः Diabetes Prevention Tips: फीकी चाय पीकर खुद को सेफ समझने वाले सावधान, आपकी ये 3 आदतें दे रही हैं डायबिटीज को दावत

नौतपा में खुद को कैसे रखें सुरक्षित

विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दौरान खानपान और रोजमर्रा की आदतों का भी खास ध्यान रखना जरूरी है. साथ ही घर से खाली पेट बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, खरबूजा, दही और छाछ जैसी चीजें फायदेमंद मानी गई हैं. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का शरबत और आम पन्ना जैसे देसी ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. जिसमे डॉक्टर हल्के और सूती कपड़े पहनने की सलाह देते हैं ताकि शरीर में हवा आसानी से पहुंच सके. ऐसे में जरूरी है की धूप में निकलते समय टोपी, गमछा या छाता इस्तेमाल करें. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए और मिट्टी के घड़े का पानी ज्यादा अच्छा माना जाता है. 

लापरवाही पड़ सकती है भारी

नौतपा के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर के समय भारी काम करने और ज्यादा देर धूप में रहने से बचना चाहिए. साथ ही ऑयली और मसालेदार खाना भी शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है. वही अगर किसी को लगातार कमजोरी, उल्टी, तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दिनों में सबसे जरूरी है शरीर में पानी की कमी न होने दें और तेज धूप से बचें. सही खानपान, पर्याप्त पानी और थोड़ी सावधानी से ही इस भीषण गर्मी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः Thyroid In Children: छोटे बच्चों का बढ़ता वजन न करें अनदेखा, हो सकती है यह खतरनाक बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *